SL vs ZIM Match Prediction in Hindi, Match 38: किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 18 Feb 2026, 03:18 PM | Updated - 18 Feb 2026, 03:21 PM

SL vs ZIM Match Prediction
SL vs ZIM Match 38 ICC T20 WC 2026

SL vs ZIM Match Prediction: श्रीलंका टीम ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने शतक लगाया है। दूसरी तरफ ज़िम्बाब्वे का पिछला मैच आयरलैंड के खिलाफ था जो खराब मौसम के वजह से रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया।

ज़िम्बाब्वे 5 अंकों के साथ ग्रुप-बी से क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। ज़िम्बाब्वे के क्वालीफाई के बाद ऑस्ट्रेलिया एलिमिनेट हो गई है। दोनों टीमें इस मैच में अपने जीत के अभियान को जारी रखना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SL vs ZIM Match Prediction पर नजर डालेंगे।

SL vs ZIM Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

मैचश्रीलंका vs ज़िम्बाब्वे
स्टेडियमआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
मैच की तारीख19 फरवरी 2026 (03:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगJio Hotstar, Star Sports Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • श्रीलंका ने जीते: 7

  • ज़िम्बाब्वे ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

श्रीलंका WWWLL
ज़िम्बाब्वे WWLWL

आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो पिच रिपोर्ट:

SL vs ZIM ICC T20 WC 2026 का 38वां मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। कोलंबो की पिच धीमी मानी जाती है और स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। इस मैदान पर 160 रन का टोटल एक अच्छा स्कोर माना जाता है।

SL vs ZIM Match Prediction सीनारियो 1: अगर ज़िम्बाब्वे टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 140–150

  • मैच परिणाम: श्रीलंका की जीत की संभावना


SL vs ZIM Match Prediction सीनारियो 2: अगर श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 150–160

  • मैच परिणाम: श्रीलंका की जीत की संभावना

SL vs ZIM Match 38 संभावित प्लेइंग-XI:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना

ज़िम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी

SL vs ZIM Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • पथुम निसांका ने पिछले मैच में 52 गेंदों में 100 रन बनाए हैं। यह अभी तक 137 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

  • ब्रायन बेनेट ज़िम्बाब्वे टीम के इन्फॉर्म बल्लेबाज है इन्होंने 2 मैच में 112 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

SL vs ZIM Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • ब्लेसिंग मुजराबानी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था यह अभी तक 7 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

  • महेश थीकशाना ने अभी तक टूर्नामेंट में 6 विकेट लिए हैं। आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो की पिच इनके लिए मददगार साबित हो सकती है इसलिए इस मैच में यह भी विकेट निकाल सकते हैं।

SL vs ZIM Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?

श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे मैच में हेड टू हेड रिकॉर्ड,आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच और अनुभव को देखते हुए श्रीलंका को आगे माना जा रहा है। हालांकि ज़िम्बाब्वे ने भी टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है और वह उलटफेर की पूरी क्षमता रखती है।

श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना, कामिल मिशारा, चरिथ असलंका, प्रमोद मदुशन, जनिथ लियानागे

ज़िम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा,

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

SL vs ZIM Sri Lanka vs Zimbabwe ICC T20 WC 2026 SL vs ZIM Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

SL vs ZIM ICC T20 WC 2026 का 38वां मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा।

कोलंबो की पिच धीमी मानी जाती है, इस पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com