SL vs PAK: श्रीलंका ने जीता टॉस, पाकिस्तान करेगा पहले बल्लेबाजी, बाबर आजम समेत ये तीन खिलाड़ी हुए बाहर

Published - 28 Feb 2026, 06:13 PM | Updated - 28 Feb 2026, 06:49 PM

SL vs PAK

SL vs PAK: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को पाकिस्तान बनाम मेजबान श्रीलंका का रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में श्रीलंका टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

श्रीलंका के कैंडी के पल्लेकेले में होने वाले इस सुपर हिट मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका (SL vs PAK) के फैंस भारी संख्या में पहुंचकर अपनी-अपनी टीमों का हौसला बुलंद कर सकते हैं।

लेकिन खास बात ये है कि जहां श्रीलंका का सफर सेमीफाइनल से पहले ही समाप्त हो चुका है तो पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करना जरूरी होगा।

SL vs PAK: टॉस के बाद कप्तान सलमान आगा ने क्या कहा

करो या मरो वाले मुकाबले (SL vs PAK) में टॉस गंवाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस के दौरान कहा कि

"बहुत बड़ा अवसर। हम पहले गेंदबाजी कर सकते थे। लेकिन अब हमें अच्छा स्कोर बनाकर उन्हें रोकना होगा। कभी-कभी यह मुश्किल हो सकता है, कभी-कभी आपको अपने शॉट्स खेलने की आजादी मिल सकती है।" हमने मैच में तीन बदलाव किए हैं। बाबर आजम, साइम अयूब और सलमान मिर्जा नहीं खेल रहे हैं।''

बता दें कि, बाबर आजम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में बेहद साधारण रहा था। उनकी स्लो पारियां पाकिस्तान के लिए लगातार चिंता का सबक बन रही थी। जबकि साइम अयूब का बल्ला शीर्ष क्रम में अभी तक चला नहीं है।

श्रीलंका के कप्तान ने टॉस के बाद कही ये बात

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (SL vs PAK) ने टॉस जीतकर बिना कोई सोच विचार के पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने कहा कि

''पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है। दूसरी पारी में ओस आ सकती है। हमारे पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं, जो कि इसका फायदा उठा सकते हैं। यहां हम अपने तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। फैंस हमें हमेशा प्यार करते हैं। चाहे जीत हो या हार। यहां मौजूद सभी फैंन को बहुत-बहुत धन्यवाद। हम टीम में दो बदलाव कर रहे हैं। पहला चोट के कारण कुसल मेंडिस की जगह कामिल मिशारा आए हैं। जबकि हेमंथा की जगह जनित को टीम में शामिल किया गया है।''

पाकिस्तान को बड़े अंतर से जीत जरूरी

पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल (SL vs PAK) में पहुंचने के लिए केवल जीत की जरूरत नहीं होगी, बल्कि उन्हें बड़े अंतर से श्रीलंका को पटखनी देनी होगी। दरअसल, फिलहाल पाकिस्तान सुपर-8 के ग्रुप-2 में खराब रन रेट के कारण तीसरे स्थान पर है।

लेकिन अगर वह आज का मुकाबला 64 या उससे अधिक रन या फिर 13.1 ओवरों में रनों का पीछा करके जीत हासिल करनी होगी।

इसके बाद वह अंक तालिका में न सिर्फ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा, बल्कि उनकी सेमीफाइनल (SL vs PAK) की टिकट भी कंफर्म हो जाएगी। जबकि सलमान एंड कंपनी अगर ये मैच 63 या उससे कम रनों से जीत भी जाती है तब भी उनकी घर की फ्लाइट पकड़ना पक्का हो जाएगा है।

पाकिस्तान-श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (डब्ल्यू), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

भुवनेश्वर कुमार ने चुना ऑल टाइम बेस्ट डेथ बॉलर, जसप्रीत बुमराह का नहीं बल्कि इस दिग्गज का लिया नाम

Tagged:

SL vs PAK Sri Lanka vs Pakistan T20 World Cup 2026 Super-8 Match Toss Copy
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com