SL vs PAK: श्रीलंका ने तोड़ा पाक का ख्वाब, 5 रन से जीतकर भी सेमीफाइनल से बाहर हुआ पाकिस्तान, विश्व कप 2026 से दोनों टीमें बाहर
Published - 28 Feb 2026, 09:26 PM | Updated - 28 Feb 2026, 10:50 PM
Table of Contents
SL vs PAK: श्रीलंका के कैंडी में खेले गए सुपर-8 के अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैन इन ग्रीन ने साहिबजादा फरहान की शानदार शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 212 रन बनाए थे।
पाकिस्तान (SL vs PAK) के द्वारा दिए गए 213 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका 207 रन बनाए, लेकिन मुकाबला हार गए। बता दें कि, पाकिस्तान जीत के बाद भी सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है। जबकि श्रीलंका का सफर भी टूर्नामेंट में समाप्त हो चुका है।
SL vs PAK: फरहान-फखर ने खेली धांसू पारियां
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान (SL vs PAK) ने अहम मुकाबले के लिए बल्लेबाजी क्रम में बड़े बदलाव किए थे, जो कि ओपनिंग जोड़ी में ठीक बैठा। इस बार साहिबजादा फरहान के साथ पारी की शुरुआत करने फखर जमान को भेजा गया था और इस दौरान दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 95 गेंदों पर 176 रन की रिकॉर्ड ब्रेकिंग साझेदारी की थी।
पार्टनरशिप में फखर जमान ने 53 गेंदों पर 89 रन बनाए थे। वह ऑफ साइड की गेंद को लेग में खेलने की कोशिश में क्लीन बोल्ड हो गए। लेकिन साहिबजादा फरहान ने टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा शतक जड़ा। हालांकि, दोनों सलामी बल्लेबाजों के अलावा पाकिस्तान (SL vs PAK) का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका तो कप्तान सलमान अली आगा और मोहम्मद नवाज खाता तक नहीं खोल सके।
भुवनेश्वर कुमार ने चुना ऑल टाइम बेस्ट डेथ बॉलर, जसप्रीत बुमराह का नहीं बल्कि इस दिग्गज का लिया नाम
आखिरी ओवरों में पटली बाजी
फखर जमान और साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान (SL vs PAK) को 95 गेंदों पर 176 रन की दमदार शुरुआत दिला दी थी, लेकिन फखर जमान का विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान बल्लेबाज एक-एक करके विकटों का पतन शुरू हो गया। एक समय पाकिस्तान का स्कोर 15.5 ओवरों में 176 रन था। लेकिन फखर जमान का विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान ने 4.1 ओवरों में 8.65 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 36 रन ही बना सका।
बता दें कि, श्रीलंका (SL vs PAK) के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार वापसी की और 250 की तरफ बढ़ रहे पाकिस्तान को सिर्फ 212 रन पर रोक दिया। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 4 ओवर में 33 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जबकि कप्तान दसुन शनाका ने दो और दुश्मंथा चमीरा ने एक विकेट हासिल किया। वहीं, पाकिस्तान ने दो विकेट रन आउट के जरिए गंवाए।
श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने किया निराश
बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही पिच श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अपने प्रशंसकों को फिर से निराश किया। पाकिस्तान के द्वारा दिए गए 213 रन के जवाब में श्रीलंकाई पारी फ्लॉप रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक ठोकने वाले पथुम निसांका पाकिस्तान के खिलाफ 7 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बना सके तो कामिल मिशारा ने 15 गेंदों पर 26 रन बनाए।
चरिथ असलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 18 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। जबकि कामिंदु मेंडिस ने 3 और जनिथ लियानागे ने केवल 5 रन बनाए। श्रीलंका ने एक समय अपने पांच विकेट केवल 101 रन पर गंवा दिए थे।
इसके बाद पवन रत्नायके और कप्तान दसुन शनाका ने छठे विकेट के लिए 33 गेंदों पर 61 रन की साझेदारी की। जबकि रत्नायके ने 37 गेंदों पर 58 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के मारे थे।
वहीं, कप्तान दसुन शनाका ने 31 गेंदों पर 76 रन की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और दो चौके शामिल थे। बता दें कि, श्रीलंका को आखिरी ओवर में कप्तान शनाका ने लगभग जीता ही दिया था। लेकिन आखिरी दो गेंदों में बाजी पलट गई। बता दें कि, श्रीलंका ने लीग चरण मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। लेकिन सुपर-8 में उन्होंने एक भी जीत हासिल नहीं की।
Tagged:
SL vs PAK T20 World Cup 2026 Super-8 Match Sri Lanka vs Pakistan Highlightऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर