SL vs PAK Match Prediction in Hindi, Match 50: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
Published - 27 Feb 2026, 01:57 PM | Updated - 28 Feb 2026, 11:27 AM
Table of Contents
SL vs PAK Match Prediction: श्रीलंका और पाकिस्तान टीमें आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने होंगी। श्रीलंका सुपर-8 में अपने दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रन और लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 गेंद शेष रहते जीत दर्ज करनी होगी।
श्रीलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में 168 रन का पीछा करते हुए 107 रन ही बना पाई। दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपने 164 रन के टोटल का बचाव करने में नाकामयाब रही। श्रीलंका इस मैच में टूर्नामेंट में अपने सफ़र को जीत के साथ समाप्त करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SL vs PAK Match Prediction पर नजर डालेंगे।
SL vs PAK Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
| मैच | श्रीलंका vs पाकिस्तान |
| स्टेडियम | पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी |
| मैच की तारीख | 28 फरवरी 2026 (07:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Jio Hotstar, Star Sports Network |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
-
कुल मैच: 10
-
श्रीलंका ने जीते: 6
-
पाकिस्तान ने जीते: 4
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| श्रीलंका | L | L | L | W | W |
| पाकिस्तान | L | W | L | W | W |
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी पिच रिपोर्ट:
SL vs PAK ICC T20 WC 2026 का 50वां मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में खेला जाएगा। पल्लेकेले स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है। इस पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है।
SL vs PAK Match Prediction सीनारियो 1: अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 45–50
-
अनुमानित कुल स्कोर: 140–150
-
मैच परिणाम: श्रीलंका टीम की जीत की संभावना
SL vs PAK Match Prediction सीनारियो 2: अगर श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 45–50
-
अनुमानित कुल स्कोर: 160–170
-
मैच परिणाम: श्रीलंका टीम की जीत की संभावना
SL vs PAK Match 50 संभावित प्लेइंग-XI:
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका
पाकिस्तान: साहिबज़ादा फ़रहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फ़ख़र ज़मान, उस्मान ख़ान (विकेट कीपर), शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफ़रीदी, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक
SL vs PAK Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
-
साहिबज़ादा फ़रहान पाकिस्तान के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में 63 रन बनाए हैं। यह 5 पारियों में 283 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे।
-
पथुम निसांका इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, पर यह काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज है। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 208 रन बना चुके हैं इस मैच में बड़ी पारी खेल सकते हैं।
SL vs PAK Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
-
महेश थीकशाना ने पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक कुल 11 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी श्रीलंका की तरफ से प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।
-
उस्मान तारिक ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की है और 31 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। यह पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक 10 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।
SL vs PAK Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मैच में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, घरेलू परिस्थितियों और टीम संतुलन को देखते हुए श्रीलंका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी यूनिट ने पूरे टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन किया है और स्पिन गेंदबाजों के आगे बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए हैं।
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, कुसल परेरा, चरित असलांका, जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन, दुशान हेमंथा
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज़, नसीम शाह, साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन अफ़रीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक, सलमान मिर्ज़ा
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Pakistan Cricket Team SL vs PAK Sri Lanka Cricket team ICC T20 WC 2026 SL vs PAK Match Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।