SL vs PAK: पाकिस्तान-श्रीलंका मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की तस्वीर हुई साफ, ये दोनों टीमें हुई बाहर, देखें भारतीय टीम का हाल

Published - 28 Feb 2026, 11:01 PM | Updated - 28 Feb 2026, 11:12 PM

SL Vs PAK 3

SL vs PAK: श्रीलंका के कैंडी में स्थित पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए सुपरहिट मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हरा दिया है। हालांकि, पाकिस्तान (SL vs PAK) को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 या उससे कम स्कोर पर रोकना था।

लेकिन कप्तान दसुन शनाका और पवन रत्नायके की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पाकिस्तान की उम्मीद सेमीफाइनल की टूट गई। श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (SL vs PAK) मुकाबले के बाद ग्रुप-2 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो चुकी है तो ग्रुप-1 का क्या हाल है चलिए जानते हैं।

ग्रुप-1 की तालिका का हाल

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप-1 में पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम विराजमान है। अफ्रीका ने सुपर-8 में अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में उन्होंने धमाकेदार जीत हासिल की है। जबकि उनका नेट रन रेट भी 2.890 का है, जो कि इस ग्रुप में सबसे बेहतरीन है। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम मौजूद है।

पॉइंट्स टेबल में नंबर तीन पर भारतीय टीम है, जिन्होंने टूर्नामेंट में दो मैचों में एक जीता है और में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है। जबकि, लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली जिम्बाब्वे सुपर-8 में बिना कोई मैच जीते अंतिम स्थान पर है। बता दें कि, 1 मार्च को तय हो जाएगा कि इस ग्रुप से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

स्थानटीममैच (P)जीत (W)हार (L)कोई परिणाम नहीं (NR)अंक (Pts)नेट रन रेट (NRR)
1दक्षिण अफ्रीका (RSA) - (Q)22004+2.890
2वेस्टइंडीज (WI)21102+1.791
3भारत (IND)21102-0.1
4जिम्बाब्वे (ZIM) - (E)20200-4.475

SL vs PAK: ग्रुप-2 का ताजा हाल

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मुकाबले (SL vs PAK) के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का नाम फाइनल हो चुका है। जहां इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर लिया है तो पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट (SL vs PAK) से बाहर हो चुकी हैं।

अंक तालिका में पहले स्थान पर इंग्लैंड टीम मौजूद है, जिन्होंने सुपर-8 में सभी मैच जीते हैं। जबकि न्यूजीलैंड 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। बता दें कि, न्यूजीलैंड का नेट रन रेट पाकिस्तान (SL vs PAK) से बेहर था, जिसके कारण वह दूसरे और पाकिस्तान ने सुपर-8 का सफर तीसरे स्थान पर समाप्त किया। श्रीलंका ग्रुप-2 में सबसे निचले स्थान पर रही। वह टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सकी।

स्थानटीममैच (P)जीत (W)हार (L)कोई परिणाम नहीं (NR)अंक (Pts)नेट रन रेट (NRR)
1इंग्लैंड (ENG) - (Q)33006+1.096
2न्यूजीलैंड (NZ) - (Q)31113+1.390
3पाकिस्तान (PAK) - (E)31113-0.123
4श्रीलंका (SL) - (E)30300-1.95

SL vs PAK: श्रीलंका ने जीता टॉस, पाकिस्तान करेगा पहले बल्लेबाजी, बाबर आजम समेत ये तीन खिलाड़ी हुए बाहर

रविवार को होगी ग्रुप-1 की टीमें फाइनल

जहां ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों के नाम फाइनल हो चुके हैं तो रविवार, एक मार्च को ग्रुप-1 की फाइनल टीमों के नाम भी सामने आ जाएंगे। इस दिन पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा।

जबकि शाम को भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज से होगा। बता दें कि, साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए लगभग क्वालीफाइ कर चुकी है। जबकि भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम को घर लौटना होगा। जिम्बाब्वे का सफर भी सुपर-8 में समाप्त हो चुका है।

SL vs PAK: श्रीलंका ने तोड़ा पाक का ख्वाब, 5 रन से जीतकर भी सेमीफाइनल से बाहर हुआ पाकिस्तान, विश्व कप 2026 से दोनों टीमें बाहर

Tagged:

SL vs PAK T20 World Cup 2026 Super-8 Match
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

इंग्लैंड, न्यूजीलैंड।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com