SL vs PAK 1st T20I Prediction in Hindi: पहले टी20 में किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और पूरी मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 06 Jan 2026, 12:13 PM

SL vs PAK 1st T20I Prediction
SL vs PAK 1st T20I 2026

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान T20 श्रृंखला का पहला मैच रंगिरी दांबुला में खेला जाएगा। इन दोनों के बीच पिछले साल त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल खेला गया था जिसमें पाकिस्तान 6 विकेट से विजेता रही थी। आगामी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है।

इस सीरीज़ में दोनों ही टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ रणनीति के साथ उतरने और संयोजन को मज़बूत करने की कोशिश करेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

SL vs PAK 1st T20I से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: श्रीलंका vs पाकिस्तान

  • स्टेडियम: रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला

  • मैच की तारीख: 7 जनवरी 2026 (07:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Sony Sports TEN Network, Sony LIV पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 27

  • श्रीलंका ने जीते: 11

  • पाकिस्तान ने जीते: 16

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: रणजी खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, लेकिन कप्तान गिल का बेस्ट फ्रेंड होने के चलते फिर मिल गया न्यूजीलैंड ODI सीरीज में मौका

हालिया फॉर्म:

श्रीलंका LWWLL
पाकिस्तान WLWWW

रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला पिच रिपोर्ट:

यह मैच रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 13 मैच (T20I) खेले जा चुके हैं। दांबुला की पिच शुरुआत में बल्लेबाज़ों के लिए अच्छी रहती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलने लगती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 171 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 144 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 46%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 52%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs49 Runs49 Runs
10 Overs77 Runs82 Runs
15 Overs119 Runs120 Runs
20 Overs168 Runs139 Runs

SL vs PAK 1st T20I Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • फखर ज़मान: पाकिस्तान के तरफ से इस मैच में प्रमुख बल्लेबाज रहने वाले हैं। यह अच्छी फार्म में है इन्होंने ILT20 में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछला मैच MIE के खिलाफ खेला था जिसमें 69 रन बनाए थे।

  • पथुम निसांका: T20 फॉर्मेट में यह श्रीलंका टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज है। इन्होंने पाकिस्तान दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

SL vs PAK 1st T20I Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • उस्मान तारिक: पाकिस्तान के तरफ से इस मैच में यह प्रमुख गेंदबाज रहेंगे इन्होंने अपने पिछले तीन T20 मैचों में 9 विकेट लिए हैं।

  • नसीम शाह: पाकिस्तान की तरफ से यह भी अच्छी फार्म में है। इन्होंने भी ILT20 टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

SL vs PAK 1st T20I Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान पहले T20 में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि पाकिस्तान टीम ने श्रीलंका को पिछली श्रृंखला में हराया है, लेकिन श्रीलंका अपने घरेलू मैदान पर अच्छी टक्कर देने की क्षमता रखती है। दोनों टीमों की हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संतुलन को देखते हुए पाकिस्तान टीम इस मैच में थोड़ा आगे है।

SL vs PAK 1st T20I Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, महीश थीकशाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशनका

पाकिस्तान: सैम अयूब, फखर ज़मान, साहिबज़ादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, उस्मान खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, अबरार अहमद

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरिथ असलांका, कामिंडू मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशनका, महेश थीकशाना, दुशान हेमंथा, विजयकांथ व्यासकांथ, त्रवीन मैथ्यू

पाकिस्तान: अब्दुल समद, फखर जमान, ख्वाजा नफे, सलमान आगा (कप्तान), सैम अयूब, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज शादाब खान साहिबजादा फरहान उस्मान खान अबरार अहमद, सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, उस्मान तारिक।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Pakistan Cricket Team SL vs PAK Sri Lanka Cricket team SL vs PAK 1st T20I Prediction SL vs PAK 1st T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला 7 जनवरी को रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, श्रीलंका में खेला जाएगा।

दांबुला की पिच शुरुआत में बल्लेबाज़ों के लिए अच्छी रहती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलने लगती है।

पाकिस्तान टीम इस मैच में थोड़ा आगे है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com