SL vs NZ Match Prediction in Hindi, Match 46: किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 25 Feb 2026, 10:47 AM | Updated - 25 Feb 2026, 05:17 PM

SL vs NZ Match Prediction
SL vs NZ ICC T20 WC 2026

SL vs NZ Match Prediction: श्रीलंका और न्यूजीलैंड सुपर-8 में अपना दूसरा मैच आज आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेंगी। श्रीलंका टीम को सुपरहिट के अपने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 51 रन से हार का सामना करना पड़ा है जबकि न्यूजीलैंड का पहला मैच खराब मौसम के वजह से रद्द रहा है।

सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए श्रीलंका को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम भी इस मैच को जीतकर अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SL vs NZ Match Prediction पर नजर डालेंगे।

SL vs NZ Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

मैच श्रीलंका vs न्यूजीलैंड
स्टेडियम आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
मैच की तारीख 25 फरवरी 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar, Star Sports Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • श्रीलंका ने जीते: 4

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Points Table: इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान का टूटा सेमीफाइनल में जाने का सपना, जानिए अब क्या हैं समीकरण?

हालिया फॉर्म:

श्रीलंका L L W W W
न्यूजीलैंड W L W W W

आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो पिच रिपोर्ट:

SL vs NZ ICC T20 WC 2026 का 46वां मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। कोलंबो की पिच धीमी मानी जाती है। इस पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है।

SL vs NZ Match Prediction सीनारियो 1: अगर न्यूजीलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 150–160

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड की जीत की संभावना

SL vs NZ Match Prediction सीनारियो 2: अगर श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 140–150

  • मैच परिणाम: न्यूजीलैंड की जीत की संभावना

SL vs NZ Match 46 संभावित प्लेइंग-XI:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका

न्यूजीलैंड: टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

SL vs NZ Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • पथुम निसांका श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज हैं इन्होंने 5 पारियों में 208 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर करने की क्षमता रखते हैं।

  • टिम सीफ़र्ट न्यूजीलैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज है इन्होंने चार पारियों में 173 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

SL vs NZ Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • महेश थीकशाना श्रीलंका के लिए अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। यह 8 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी 2 से 3 विकेट ले सकते हैं।

  • दुनिथ वेल्लालगे इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट लिए हैं; यह भी अभी तक 7 विकेट ले चुके हैं। कोलंबो की पिच पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

SL vs NZ Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संतुलन को देखते हुए न्यूजीलैंड टीम टीम का पक्ष मजबूत है। न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी यूनिट श्रीलंका की तुलना में मजबूत है। न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाज स्पिन को भी अच्छा खेलते हैं।

ये 4 टीमों का क्वालिफिकेशन दिख रहा पक्का, इन्ही के बीच होगा अब सेमीफाइनल, समझें दोनों पॉइंट्स टेबल का गणित

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका, कुसल परेरा, प्रमोद मदुशन, चरित असलंका, जनिथ लियानागे

न्यूजीलैंड: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककोन्ची, काइल जैमीसन, जैकब डफी, डेवोन कॉनवे

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

SL vs NZ ICC T20 WC 2026 SL vs NZ Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

SL vs NZ ICC T20 WC 2026 का 46वां मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com