SL vs ENG Match Prediction in Hindi, 2nd T20I: दूसरे T20 में कितना बनेगा स्कोर और कौन मारेगा बाज़ी? जानें मैच प्रेडिक्शन

Published - 31 Jan 2026, 03:46 PM | Updated - 31 Jan 2026, 03:58 PM

SL vs ENG Match Prediction
SL vs ENG 2nd T20I 2026

SL vs ENG Match Prediction: इंग्लैंड टीम ने एकदिवसीय श्रृंखला जीतने के बाद T20 श्रृंखला में भी जीत के साथ शुरुआत की है। इंग्लैंड टीम ने पहले T20 में श्रीलंका को 11 रन से हराया है। इस मैच में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 133 रन पर सिमट गई। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 15 ओवर में 125 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश के वजह से मैच रोकना पड़ा और इंग्लैंड को (DLS) मेथड के चलते 11 रन से विजेता घोषित किया गया।

आदिल राशिद को उनके बेहतरीन बोलिंग स्पेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया है। श्रीलंका इस दूसरे मैच में श्रृंखला में वापसी करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SL vs ENG Match Prediction पर नजर डालेंगे।

SL vs ENG 2nd T20I से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: श्रीलंका vs इंग्लैंड

  • स्टेडियम: पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, पल्लेकेले (श्रीलंका)

  • मैच की तारीख: 1 फरवरी 2026 (07:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (श्रीलंका में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • श्रीलंका ने जीते: 1

  • इंग्लैंड ने जीते: 9

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

श्रीलंका LWLLW
इंग्लैंड WWWWW

पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियमपिच रिपोर्ट:

SL vs ENG 2nd T20I मैच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, पल्लेकेले (श्रीलंका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 29 मैच (T20I) खेले जा चुके हैं। पल्लेकेले की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। हालांकि क्रिकेट एक्सपर्ट के अनुसार इस पिच पर स्पिनरों को भी मदद मिलती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 166 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 146 रन

  • पिछले 5 मैच में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 60%

  • स्पिनर्स द्वारा दिए गए विकेट: 52%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs54 Runs57 Runs
10 Overs84 Runs88 Runs
15 Overs126 Runs132 Runs
20 Overs176 Runs171 Runs

SL vs ENG Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • फिलिप साल्ट ने पिछले मैच में 35 गेंद में 46 रन बनाए हैं। यह इंग्लैंड टीम के T20 फॉर्मेट में सबसे प्रमुख बल्लेबाज है। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए पिछले मैच में 37 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह श्रीलंका की तरफ से अच्छी पारी खेल सकते हैं।

SL vs ENG Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • आदिल राशिद इंग्लैंड टीम के प्रमुख स्पिनर है इन्होंने पिछले मैच में सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। यह अच्छी फार्म में है इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

  • सैम करन ने भी दूसरे छोर से अच्छी गेंदबाजी की है और 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकते हैं।

SL vs ENG Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में दोनों टीमों की हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए इंग्लैंड टीम का पक्ष मजबूत नजर आ रहा है।

SL vs ENG Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

SL vs ENG Match Prediction: T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, कुसल परेरा, प्रमोद मदुशन, कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालगे, पवन रथनायके

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, ब्रायडन कार्से, जोश टंग, रेहान अहमद

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

SL vs ENG Match Prediction Sri Lanka vs England SL vs ENG 2nd T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

इंग्लैंड टीम पहला मैच जीतकर आगे है।

इंग्लैंड

पिच पर बल्लेबाजों और स्पिनरों को मदद मिलेगी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com