SL vs ENG Match Prediction in Hindi, 1st T20I: पहले T20 में कौन मारेगा बाजी? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 29 Jan 2026, 02:27 PM | Updated - 29 Jan 2026, 02:44 PM

SL vs ENG Match Prediction
SL vs ENG 1st T20I 2026

SL vs ENG Match Prediction: श्रीलंका और इंग्लैंड एकदिवसीय श्रृंखला के बाद अब T20 श्रृंखला में आमने-सामने होगी। इंग्लैंड ने तीसरे वनडे श्रीलंका को 53 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की है। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दोनों के बीच पहला T20 खेला जाएगा। इंग्लैंड ने T20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला जीती है जबकि श्रीलंका पाकिस्तान के खिलाफ पिछली T20 श्रृंखला हारी है।

आगामी T20 विश्व कप के लिहाजा से यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SL vs ENG Match Prediction पर नजर डालेंगे।

SL vs ENG 1st T20I से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: श्रीलंका vs इंग्लैंड

  • स्टेडियम: पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, पल्लेकेले (श्रीलंका)

  • मैच की तारीख: 30 जनवरी 2026 (07:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (श्रीलंका में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • श्रीलंका ने जीते: 1

  • इंग्लैंड ने जीते: 9

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

श्रीलंका WLLWW
इंग्लैंड WWWWL

पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियमपिच रिपोर्ट:

SL vs ENG 1st T20I मैच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, पल्लेकेले (श्रीलंका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 28 मैच (T20I) खेले जा चुके हैं। पल्लेकेले की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। हालांकि क्रिकेट एक्सपर्ट के अनुसार इस पिच पर स्पिनरों को भी मदद मिलती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 167 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 147 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 50%

  • स्पिनर्स द्वारा दिए गए विकेट: 54%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs56 Runs55 Runs
10 Overs88 Runs87 Runs
15 Overs132 Runs136 Runs
20 Overs176 Runs171 Runs

SL vs ENG Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • फिल साल्ट T20 फॉर्मेट में इंग्लैंड टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज है। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ इन्होंने काफी रन बनाए थे। इस मैच में भी पावर प्ले में अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • हैरी ब्रूक ने तीसरे वनडे में विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। यह भी इस मैच में अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

SL vs ENG Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • वानिंदु हसरंगा श्रीलंका टीम के प्रमुख स्पिनर है। पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में इन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। इस मैच में भी यह मिडिल ओवरों में विकेट ले सकते हैं।

  • ल्यूक वुड T20 फॉर्मेट में अपनी गेंदबाजी में मिश्रण के लिए जाने जाते हैं। यह डेथ ओवरों में विकेट निकालने में सक्षम है।

SL vs ENG Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड पहला T20 में दोनों टीमों की हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए इंग्लैंड टीम का पक्ष मजबूत नजर आ रहा है।

SL vs ENG Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, जनिथ लियानागे, दसुन शनाका (कप्तान), पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलांका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, जनिथ लियानागे, वानिंदू हसरंगा, महेश थीकशाना, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, प्रमोद मदुशन, दुनिथ वेल्लालगे, पवन रथनायके, दसुन शनाका, सदीरा समरविक्रमा

इंग्लैंड: जोस बटलर, टॉम बैंटन, फिल साल्ट, हैरी ब्रुक, बेन डकेट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, रेहान अहमद, सैम करन, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जोश टंग, ब्रायडन कार्स

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

England Cricket Team Sri Lanka Cricket team SL vs ENG Match Prediction SL vs ENG 1st T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद देती है, जबकि बल्लेबाजों को भी रन बनाने का मौका मिलता है।

अगर पावर प्ले अच्छा रहा तो 160+ स्कोर देखने को मिल सकता है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com