SL vs ENG Match Prediction in Hindi, 1st ODI: कोलंबो में कौन मारेगा बाजी? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 21 Jan 2026, 04:17 PM | Updated - 21 Jan 2026, 04:22 PM

SL vs ENG Match Prediction
SL vs ENG 1st ODI 2026

SL vs ENG Match Prediction: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड पहला वनडे कोलंबो में खेला जाएगा। दोनों टीमों का एकदिवसीय फॉर्मेट में प्रदर्शन खराब रहा है। श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से निराशा झेलनी पड़ी है।

दोनों टीम इस श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SL vs ENG Match Prediction पर नजर डालेंगे।

SL vs ENG 1st ODI से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: इंग्लैंड vs श्रीलंका

  • स्टेडियम: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

  • मैच की तारीख: 22 जनवरी 2026 (02:30 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (इंग्लैंड में): Sony LIV, Star Sports TEN Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • इंग्लैंड ने जीते: 3

  • श्रीलंका ने जीते: 7

  • ड्रॉ/टाई: 1

हालिया फॉर्म:

इंग्लैंड LLLWW
श्रीलंका LLLWL

आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो पिच रिपोर्ट:

SL vs ENG 1st ODI मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 85 मैच (ODI) खेले जा चुके हैं। कोलंबो की पिच धीमी मानी जाती है। इस पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजी आसान नजर आई है दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 231 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 180 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 56%

  • स्पिनर्स द्वारा दिए गए विकेट: 52%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
10 Overs48 Runs40 Runs
20 Overs93 Runs75 Runs
30 Overs140 Runs109 Runs
40 Overs196 Runs153 Runs
50 Overs244 Runs214 Runs

SL vs ENG Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस मैच में भी यह बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

  • पथुम निसांका श्रीलंका टीम के उभरते हुए सितारे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए थे इस मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

SL vs ENG Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • वानिंदु हसरंगा श्रीलंका टीम के प्रमुख स्पिनर है इस मैदान पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। इन परिस्थितियों में विकेट निकालने में सक्षम हैं।

  • आदिल राशिद इंग्लैंड के तरफ से इस मैच में प्रमुख गेंदबाज रहने वाले हैं। यह इस मैच में मिडिल ओवर्स में ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।

SL vs ENG Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी यूनिट और गेंदबाजी में रेहान अहमद, आदिल राशिद जैसे अनुभव स्पिनर्स को देखते हुए इंग्लैंड टीम का पक्ष इस पहले मैच में मजबूत नजर आ रहा है। हालांकि श्रीलंका भी अपने मजबूत स्पिन अटैक के दम पर अच्छी टक्कर दे सकती है।

SL vs ENG Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

इंग्लैंड: 1. पथुम निसांका, 2. कामिल मिशारा (विकेट कीपर), 3. कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), 4. सदीरा समरविक्रमा (विकेट कीपर), 5. चरिथ असलंका (कप्तान), 6. धनंजय डी सिल्वा, 7. वानिंदु हसरंगा, 8. ईशान मलिंगा, 9. असिथा फर्नांडो, 10. महेश थीकशाना, 11. प्रमोद मदुशन

श्रीलंका: 1. बेन डकेट, 2. विल जैक्स, 3. जो रूट, 4. हैरी ब्रूक (कप्तान), 5. जैकब बेथेल, 6. जोस बटलर (विकेट कीपर), 7. सैम करन, 8. जेमी ओवरटन, 9. रेहान अहमद, 10. आदिल राशिद, 11. ब्रायडन कार्से

SL vs ENG Match Prediction: ODI श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, ब्रायडन कार्स, टॉम बैंटन, रेहान अहमद

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलांका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, जनिथ लियानागे, वानिंदू हसरंगा, महेश थीकशाना, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, प्रमोद मदुशन, दुनिथ वेल्लालगे, पवन रथनायके, मिलन प्रियनाथ रथनायके, सदीरा समरविक्रमा

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

England Cricket Team Sri Lanka Cricket team SL vs ENG SL vs ENG Match Prediction SL vs ENG 1st ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

कोलंबो की पिच आमतौर पर धीमी और स्पिनर्स को मदद देने वाली रहती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com