CSK से खेले 6 खिलाड़ियों को मिला मौका, वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 तारीख से होने वाली ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान
Published - 07 Nov 2025, 01:08 PM | Updated - 07 Nov 2025, 11:37 PM
Table of Contents
West Indies: भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां व्हाइट बॉल सीरीज खेली जा रही है। भारत को गिल की कप्तानी में वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था तो टी20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है।
इसी बीच वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए बोर्ड ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट बोर्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के 6 खिलाड़ियों को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। वहीं, चीफ सेलेक्टर के द्वारा चुने गए स्क्वाड में एक से बढ़कर एक खूंखार खिलाड़ी है, जो किसी भी टीम को नेस्तनाबूद करने का दम रखते हैं।
16 तारीख से शुरू होगी ODI सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जहां टी20 सीरीज खेली जा रही है तो वहीं, 16 नवंबर से वेस्टइंडीज (West Indies) और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। ब्लैककैप क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी कमान मिचेल सैंटनर को सौंपी गई है।
साथ ही स्क्वाड में तेज गेंदबाज मैट हेनरी की वापसी हुई है, जो कि पिंडली में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे थे। हालांकि, अब हेनरी पूरी तरह से स्वस्थ हैं और 16 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में अपनी रफ्तार से कैरेबियाई बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
केन विलियमसन को किया बाहर
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन, जिन्होंने हाल ही में टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। हालांकि, केन को नहीं चुनने का मुख्य कारण दो दिसंबर से वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ टेस्ट सीरीज को माना जा रहा है।
दरअसल, केन का पूरा ध्यान 2 दिसंबर से हेगले ओवल में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों पर हैं। साथ ही, अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन के बाहर रहने से वनडे स्क्वाड में युवा खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मौके मिलेंगे, जिन्हें कीवी टीम का भविष्य भी माना जा रहा है।
CSK से खेले 6 खिलाड़ियों को मिला मौका
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के छह खिलाड़ियों को स्क्वाड में मौका दिया है। इसमें सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और रचिव रवींद्र हैं, जो कि आईपीएल 2025 में भी येलो आर्मी का हिस्सा थे।
इन दो के अलावा मिचेल सैंटनर, डेरिल मिचेल और काइल जैमीसन भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जबकि, चोट से वापसी कर रहे मैट हेनरी भी एक समय चेन्नई के स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन कभी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।
कब खेली जाएगी सीरीज?
वेस्टइंडीज (West Indies) बनाम न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज कार्यक्रम पर चर्चा करें तो इसका पहला मैच 16 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मुकाबले की मेजबानी 19 नवंबर को नेपियर स्टेडियम को सौंपी जाएगी।
वहीं, 22 नवंबर को हैमिल्टन में तीसरे वनडे के साथ वनडे सीरीज की समाप्ति होगी। बता दें कि, इससे पहले दोनों देशों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें दोनों ही टीमों ने अभी तक एक-एक मैच जीता है।
West Indies के खिलाफ न्यूजीलैंड वनडे टीम का स्क्वाड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, जैक फॉल्केस, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लेथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।
Tagged:
team india odi series West Indies vs New Zealandऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर