IND vs ZIM से पहले गरजे सिकंदर रजा, टीम इंडिया को खुली चुनौती, कहा 'हम भारत को...'

Published - 24 Feb 2026, 06:34 PM | Updated - 24 Feb 2026, 06:45 PM

IND Vs ZIM

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की करारी हार ने सेमीफाइनल के समीकरणों को पेचीदा बना दिया है। अब भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से है, और इस मैच से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टीम इंडिया को खुली चेतावनी दे दी है। रजा का मानना है कि उनकी टीम किसी भी बड़े उलटफेर को अंजाम देने में सक्षम है। IND vs ZIM मुकाबले से पहले बात-बात में रजा के बयान ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है।

IND vs ZIM से पहले सिकंदर रजा की हुंकार

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने साउथ अफ्रीका के हाथों भारत की हार के बाद IND vs ZIM से पहले मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेहद आक्रामक तेवर दिखाए। रजा ने कहा कि भारतीय टीम इस समय दबाव में है और उनकी बल्लेबाजी यूनिट बिखरती नजर आ रही है। आपको बता दें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का मीडिल ऑर्डर और टॉप ऑर्डर पूरी तरह बेबस नजर आई जिसको लेकर सिकंदर रजा ने बयान देकर भारत के जख्म को हरा कर दिया है।

रजा ने कहा कि, "हम भारत का सम्मान करते हैं, लेकिन हम उनसे डरते नहीं हैं। अगर हम अपनी रणनीति पर टिके रहे, तो हम भारत को हराकर इस वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं। रजा का यह बयान साफ करता है कि IND vs ZIM मैच भारत के लिए आसान नहीं होने वाला है।"

IND vs ZIM भारत के लिए करो या मरो वाली मैच

साउथ अफ्रीका से मिली 76 रनों की हार ने भारत के नेट रन रेट को भारी नुकसान पहुँचाया है। अब भारतीय टीम के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ जीत ही अनिवार्य नहीं है बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

हालांकि, सिकंदर रजा खुद शानदार फॉर्म में हैं और वह अपनी फिरकी और बल्लेबाजी दोनों से भारतीय टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। रजा ने याद दिलाया कि जिम्बाब्वे ने पहले भी बड़ी टीमों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है। हाल ही में इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप में हराकर सभी को चौंका दिया था।

IND vs ZIM मैच में रजा का ऑलराउंड प्रदर्शन भारत की सेमीफाइनल की राह में सबसे बड़ा रोड़ा साबित हो सकता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जिम्बावे के कप्तान सिकंदर रजा ने गेंदबाजी में तीन ओवर में कुल 52 रन लुटाए थे।

डेविड मिलर vs हार्दिक पांड्या : कौन हैं दोनों में से सर्वश्रेष्ठ टी20I फिनिशर, जानें आंकड़ें किसे बता रहे सर्वश्रेष्ठ

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर पर टिकी नजरें

रजा की चेतावनी के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती टॉप ऑर्डर को स्थिर करने की है। शुभमन गिल की कमी टीम को खल रही है, और अभिषेक शर्मा व ईशान किशन पर दबाव बढ़ गया है।

रजा ने कहा है कि उनकी टीम भारत के कमजोर आत्मविश्वास का फायदा उठाएगी। ऐसे में टीम इंडिया को न केवल रजा की गेंदबाजी से बचना होगा, बल्कि उनके माइंड गेम का जवाब भी मैदान पर अपने प्रदर्शन से देना होगा। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस दबाव से उबरकर वापसी करेगी।

IND vs ZIM का यह मुकाबला अब केवल एक मैच नहीं, बल्कि भारतीय टीम के आत्मसम्मान की लड़ाई बन गया है। अगर जिम्बाब्वे कोई उलटफेर करता है, तो भारत के लिए विश्व कप का सफर यहीं समाप्त हो सकता है।

IND vs ZIM, WEATHER REPORT: चेन्नई में खिली रहेगी धूप या बरसेगा पानी? यहां जान लें मौसम का पूरा हाल

Tagged:

team india IND vs ZIM Sikandar Raza
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com