SIAL vs MUL Today Match Prediction, 20th T20: जानें पिच का हाल, कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

Published - 16 Mar 2026, 03:34 PM | Updated - 16 Mar 2026, 03:38 PM

SIAL vs MUL Today Match Prediction

SIAL vs MUL Today Match Prediction: सियालकोट रीजन (SIAL) और मुल्तान रीजन (MUL) के बीच नेशनल T20 कप 2026 का 20वां मुकाबला आज इमरान खान स्टेडियम, पेशावर में खेला जाएगा। सियालकोट रीजन ने पिछले मैच में एबटाबाद को 31 रन से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है और वह 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इस मैच में अब्दुल्ला शफीक ने 96 रन बनाए हैं।

दूसरी तरफ मुल्तान टीम ने भी पिछले मैच में कराची ब्लू को 74 रन से हराया है। मुल्तान रीजन की तरफ से कप्तान इमाम-उल-हक ने 71 रन बनाए हैं। दोनों टीम में इस मैच में टूर्नामेंट में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। इस मैच में मुल्तान रीजन टूर्नामेंट में पहली जीत के इरादे से उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SIAL vs MUL Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

SIAL vs MUL Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैचसियालकोट रीजन vs मुल्तान रीजन
टूर्नामेंट/सीरीजनेशनल T20 कप 2026
स्टेडियमइमरान खान क्रिकेट स्टेडियम, पेशावर
मैच की तारीख16 मार्च 2026 (10:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगYouTube

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 2

  • सियालकोट रीजन ने जीते: 2

  • मुल्तान रीजन ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए 10 टीमों की बेस्ट प्लेइंग XI, ये खिलाड़ी बन सकते हैं गेम-चेंजर

इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम, पेशावर पिच रिपोर्ट:

SIAL vs MUL 20th T20 मैच इमरान खान स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक टूर्नामेंट में खेले गए मैचों में पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आई है। पिछले मैच में कराची रीजन ब्लूज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए थे।

SIAL vs MUL Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर मुल्तान रीजन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 150–160

  • मैच परिणाम: सियालकोट रीजन की जीत की संभावना

SIAL vs MUL Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर सियालकोट रीजन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: सियालकोट रीजन की जीत की संभावना

सियालकोट रीजन बनाम मुल्तान रीजन 18th T20 संभावित प्लेइंग-XI:

सियालकोट रीजन: उसामा मीर (कप्तान), अली अफजल (विकेट कीपर), मोहसिन रियाज, अब्दुल्ला शफीक, मिर्जा बेग, ख्वाजा अरहान, हसन नवाज, अहसान हफीज, मोहम्मद अली, अब्दुल सोभान, सुफियान मुकीम।

मुल्तान रीजन: मोहम्मद नईम, इमाम-उल-हक (C), मोहीर सईद, बिस्मिल्लाह खान (WK), मुहम्मद शहजाद, अराफात मिन्हास, वसीम अकरम जूनियर, आमिर यामीन, हसन हफीज, अली मजीद, सिराज उद्दीन।

SIAL vs MUL Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • इमाम-उल-हक ने पिछले मैच में 40 गेंद में 71 रन की पारी खेलकर टीम को मैच जिताया है। यह इस मैच में भी मुल्तान रीजन की तरफ से प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे।

  • अब्दुल्ला शफीक सियालकोट रीजन की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 60.33 के औसत से 181 रन बनाए हैं इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

SIAL vs MUL Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • उसामा मीर ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए हैं यह 3 मैच में 11 विकेट ले चुके हैं। इनकी फॉर्म को देखते हुए इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।

  • अराफात मिन्हास ने मुल्तान रीजन की तरफ से 2 मैच खेले हैं और अच्छी गेंदबाजी की है। यह 4 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकते हैं।

SIAL vs MUL Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

सियालकोट रीजन vs मुल्तान रीजन मैच में हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए सियालकोट रीजन टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। मुल्तान रीजन की कमजोरी उनकी बल्लेबाजी यूनिट रही है टीम काफी हद तक इमाम-उल-हक और मुहम्मद शहजाद पर निर्भर करती है।

सियालकोट रीजन बनाम मुल्तान रीजन नेशनल T20 2026 स्क्वाड:

सियालकोट रीजन: उसामा मीर (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अहमद हसन, अहसान हफीज भट्टी, अली अफजल (विकेट कीपर), अतहर महमूद, अज़ान अवैस, हमजा नज़र, ख्वाजा अरहम, मिर्जा ताहिर बेग, मोहसिन रियाज (विकेट कीपर), मोहम्मद अली, सईद अली, शोएब अख्तर जूनियर, तैयब आरिफ।

मुल्तान रीजन: इमाम-उल-हक (कप्तान), आमिर यामीन, अली मजीद, अली उस्मान, बिस्मिल्लाह खान (विकेट कीपर), फैसल अकरम, हसन हफीज, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद नईम, मुहम्मद शहजाद, मोहीर सईद, शारून सिराज, सिराजुद्दीन, वसीम अकरम जूनियर, जैन अब्बास।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Sialkot Region Multan Region SIAL vs MUR Today Match Prediction SIAL vs MUR
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

SIAL vs MUL 20th T20 मैच इमरान खान स्टेडियम में खेला जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com