अर्जुन तेंदुलकर की प्री-वेडिंग पार्टी में जमकर नाचे शुभमन गिल, ठुमके लगाते हुए VIDEO हुआ वायरल

Published - 18 Feb 2026, 11:41 AM | Updated - 18 Feb 2026, 01:06 PM

Arjun Tendulkar

क्रिकेट का सीजन ऑन है और टीम इंडिया में शामिल खिलाड़ी टी20 विश्व कप को वापिस अपनी झोली में डालने के फिराक में है। दूसरी ओर भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल मास्टर ब्लास्टर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में जमकर ठुमके लगाने में व्यस्त हैं। इस वक्त अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की प्री वेडिंग्स चल रही है जिसमें कई भारतीय दिग्गज क्रिकेटर शामिल हो रहे हैं, इसी दौरान शुभमन गिल को भी स्पॉट किया गया जो जग-सारा जग-सारा बिखर गया गाने पर डांस करते दिखे।

शुभमन गिल मौजा ही मौजा गाने पर ठुमके

Shubman Gill

भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल फिलहाल मस्ती के मूड में नजर आ रहें हैं। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के प्री-वेडींग में शुभमन अलग मीजाज में दिखे जिसमें शुभमन गिल पारंपरिक भूरे रंग के बंदगला सूट और गले में स्टाइलिश मफलर डाले नजर आ रहे हैं।

वीडियो में गिल सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म जब वी मेट के मशहूर गाने मौजा ही मौजा पर जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं। उनके पंजाबी स्वैग और कॉन्फिडेंट डांस मूव्स ने पार्टी में चार चांद लगा दिए।

गिल के इस डांस वीडियो का फैंस जमकर तारीफ कर रहें हैं। वह केवल मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से नहीं बल्कि डांस फ्लोर पर भी 200 की स्ट्राइक रेट से प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में इस वीडियो को गिल के किसी करीबी रिश्तेदार की शादी का बताया जा रहा है, लेकिन इंटरनेट पर यह अर्जुन तेंदुलकर के प्री-वेडिंग जश्न के नाम से ही वायरल है।


नेपाल ने जीत के साथ समाप्त किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से रौंदकर हासिल की अपनी पहली विजय

Arjun Tendulkar किससे कर रहे शादी ?

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई बजने वाली है, जिसमें ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना होगा। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर और बिजनेस टायकून रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ 5 मार्च 2026 को मुंबई में शादी करेंगे।

सानिया एक सफल बिजनेशवुमेन हैं और उनका परिवार मशहूर क्वालिटी आइसक्रीम और बेस्किन रॉबिन्स जैसे ब्रांड्स से जुड़ा हुआ है। हाल ही में तेंदुलकर परिवार को जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए जाते हुए देखा गया था, जहां अंबानी परिवार के साथ इस खास जश्न की शुरुआत हुई।

Arjun Tendulkar की शादी में शामिल होंगे कोहली

अर्जुन और सानिया की इस रॉयल वेडिंग में मेहमानों की लिस्ट काफी हाई-प्रोफाइल होने वाला है। सचिन तेंदुलकर ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह को निमंत्रण दिया है।

खेल जगत से विराट कोहली, एमएस धोनी और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या शुभमन गिल और विराट कोहली एक साथ डांस फ्लोर पर नजर आएंगे।

यदि ऐसा होता है, तो वह वीडियो निश्चित रूप से इंटरनेट के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के लिए साल 2026 काफी अहम है, क्योंकि शादी के साथ-साथ वे आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नई पारी भी शुरू करेंगे।
कौन हैं भारतीय मूल के कनाडाई क्रिकेटर युवराज सामरा? जिन्होंने जड़ डाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला शतक

Tagged:

Arjun Tendulkar sachin tendulkar Shubman Gil Shubman gill dancing on Arjun pre wedding
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

विराट कोहली ने

चार बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com