न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए शुभमन ही कप्तान, ये 15 खिलाड़ी भरेंगे वडोदरा की उड़ान
Published - 27 Dec 2025, 02:43 PM | Updated - 27 Dec 2025, 02:46 PM
Table of Contents
Shubman Gill: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। साल 2026 की यह भारत की पहली सीरीज होगी, जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) करते नजर आएंगे।
वहीं, इस सीरीज के लिए भारत के 15 खिलाड़ियों के नाम भी सामने आ चुके हैं जो वडोदरा की उड़ान भरेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरीज में किस-किस खिलाड़ियों को चयनकर्ता मौका दे सकते हैं।
Shubman Gill को मिलेगी कमान
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में शुभमन गिल (Shubman Gill) को कप्तान बनाया जा सकता है। शुभमन को पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान बनाया था, लेकिन साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से उन्हें गर्दन की चोट के कारण बाहर करना पड़ा था।
हालांकि, अब गिल (Shubman Gill) पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में बतौर कप्तान चुना जाना तय माना जा रहा है। शुभमन गिल इस समय मोहली में मौजूद हैं और आगामी सीरीज के लिए वह नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं।
श्रेयस का खेलना मुश्किल, गायकवाड़ को मिलेगा मौका
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर काफी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं, लेकिन उनका इस सीरीज में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। श्रेयस इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी में मौजूद हैं और उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करना भी शुरू कर दिया था।
जबकि बीसीसीआई भी उनकी हालत में नजर बनाए हुए हैं। वहीं, अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक ठोकने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को बीसीसीआई फिर मौका दे सकती है। गायकवाड़ शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
कब और कहां खेले जाएंगे मैच?
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 11 जनवरी 2026 को वडोदरा के बी.सी.ए. स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरे मैच की मेजबानी राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम को सौंपी गई है। वहीं, इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 18 जनवरी को कीवियों का सामना भारत से होगा।
बता दें कि, यह सीरीज भारत के लिए बेहद खास रहने वाली है, क्योंकि भारत इस सीरीज में क्लीन स्वीप करके पिछले साल मिली टेस्ट प्रारूप शर्मनाक हार का बदला भी लेना चाहेगी।
भारत का संभावित स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, देवदत्त पडिक्कल।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर