रोहित-कोहली और गंभीर के बीच चल रही लड़ाई पर बोले शुभमन गिल, बताया किस तरह का हैं ड्रेसिंग रूम का माहौल
Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट में बदलाव के दौर के बीच ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर कई तरह की अटकलें लगती रही हैं। खासतौर पर सीनियर खिलाड़ियों और नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज रहती हैं।
इसी बीच टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने साफ शब्दों में उन तमाम बातों को खारिज किया है, जिनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मतभेद की बातें कही जा रही थीं।
गिल (Shubman Gill) का मानना है कि टीम इस समय एकजुट है और ड्रेसिंग रूम का माहौल पूरी तरह सकारात्मक है, जिसका असर मैदान पर भी दिख रहा है।
सीनियर खिलाड़ियों के साथ अनुभव को Shubman Gill ने बताया खास
शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलना उनके लिए सीखने का बेहतरीन मौका रहा है। उन्होंने माना कि ये दोनों बल्लेबाज लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उच्चतम स्तर पर खेलते आ रहे हैं और उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद काम का है।
गिल के अनुसार, सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम को न सिर्फ तकनीकी मजबूती मिलती है बल्कि मुश्किल हालात में सही सोच भी विकसित होती है।
वनडे टीम में संतुलन और भरोसा
टेस्ट टीम जहां बदलाव के दौर से गुजर रही है, वहीं वनडे क्रिकेट में भारत को अब भी अनुभवी खिलाड़ियों का मजबूत सहारा मिल रहा है। गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम को रोहित और कोहली जैसे खिलाड़ियों का पूरा समर्थन हासिल है, जिससे टीम का संतुलन बना हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज भले ही भारत हार गया हो, लेकिन उस दौरे पर टीम के प्रदर्शन ने भविष्य के लिए कई सकारात्मक संकेत दिए। सिडनी वनडे और बाद की घरेलू सीरीज में सीनियर बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण रहा कि वे अब भी टीम की रीढ़ हैं।
ड्रेसिंग रूम को लेकर उठी अफवाहों पर जवाब
ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर चल रही चर्चाओं पर गिल ने स्पष्ट कहा कि टीम के भीतर किसी तरह की खींचतान नहीं है। उनके मुताबिक, सीनियर खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने की सोच के साथ खेलते हैं और युवा खिलाड़ियों को खुलकर आगे बढ़ने का मौका देते हैं।
गिल ने यह भी कहा कि हाल की सीरीज में टीम के प्रदर्शन से साफ है कि खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ सहज हैं और मैदान पर एक यूनिट की तरह काम कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड सीरीज और वडोदरा में नई शुरुआत
भारत नए साल की शुरुआत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज से करने जा रहा है, जिसका पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा के BCA स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए नया है और फैंस में इसे लेकर खास उत्साह है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया सफलता के बाद भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है और वह उसी लय को आगे भी कायम रखना चाहेगा। अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलन के साथ टीम इंडिया एक बार फिर खुद को फेवरेट के रूप में पेश करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
ये भी पढ़े : न्यूजीलैंड ODI के साथ ही अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया आई सामने, बुमराह-हार्दिक की वापसी