BCCI के ब्लंडर का खामियाजा भुगत रहे शुभमन गिल, इस वजह से होना पड़ा रोहित शर्मा के फैंस के गुस्से का शिकार

Published - 16 Mar 2026, 01:00 PM | Updated - 16 Mar 2026, 01:04 PM

Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की एक गलती का खामियाजा भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के प्रशंसक शुभमन गिल से बेहद नाराज हैं। दरअसल, रविवार को बीसीसीआई नमन अवार्ड 2026 में भारतीय क्रिकेट की शानदार उपलब्धियों का धूम-धाम से जश्न मनाया गया है।

इस मौके पर टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी मौजूद थे तो कई प्लेयर्स को बीसीसीआई द्वारा सम्मानित भी किया गया, जिसमें वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का नाम भी शामिल था।

हालांकि, इस दौरान प्रसारणकर्ता ने एक ऐसा ब्लंडर कर दिया, जिससे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैंस काफी नाराज हो गए। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला और क्यों रोहित के फैंस शुभमन से इतना नाराज हो रहे हैं।

Rohit Sharma की जगह शुभमन को बताया कप्तान

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी मौजूद थे। इस दौरान वह कुछ कह रहे थे कि तभी स्क्रीन पर उनका नाम आता है, लेकिन उनके सामने ग्राफिक्स पर उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का विजेता कप्तान बताया जाता है।

जबकि शुभमन गिल उस दौरान टीम इंडिया के उप कप्तान थे और भारत ने ये आईसीसी खिताब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में जीता था।

यही कारण है कि बीसीसीआई के एक ब्लंडर के कारण शुभमन गिल को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। बीसीसीआई की गलती के कारण अब हिटमैन के फैंस प्रिंस शुभमन गिल की क्लास लगा रहे हैं और उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

2027 विश्व कप जीतना चाहते हैं शुभमन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा पुरस्तार वितरण में भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना को नमन अवार्ड 2026 का सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष-महिला) के रुप में नामित किया गया था।

इस दौरान शुभमन गिल ने प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवार्ड जीता, तो स्मृति मंधाना ने पांचवीं बार इस पुरस्कार को अपने नाम किया। बता दें कि, शुभमन गिल ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा

‘’उनका टारगेट साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को जीतना है। बम 2023 में ये ट्रॉफी जीतने से चूक गए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका में इसे हम हासि करना चाहेंगे, जिसके लिए हमें पूरी ताकत झोंकनी पड़ेगी।’’

टीम इंडिया के किस बल्ल्लेबाज पर आपको सबसे ज्यादा भरोसा? शुभमन गिल ने कोहली नहीं इस खिलाड़ी का लिया नाम

शुभमन गिल ने किया बीसीसीआई का धन्यवाद

वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अवॉर्ड जीतने के बाद बीसीसीआई को इसके लिए धन्यवाद किया। इस दौरान गिल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट के कई महान खिलाड़ी इस पुरस्कार को पहले हासिल कर चुके हैं, इसलिए मेरा यहां होना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। भारतीय क्रिकेट क्रिकेट टीम ने पिछले साल जो उपलब्धि हासिल की है, वह काबिले-तारीफ है।

रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था MI का कप्तान बनने का असली हकदार, टीम को जिता सकता था ट्रॉफी

Tagged:

shubman gill Rohit Sharma bcci IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

दो।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com