Shubman Gill Injury Update: कोच ने बताया कब करेंगे Gujarat Titans के कप्तान मैदान पर वापसी
Published - 05 Apr 2026, 03:28 PM | Updated - 05 Apr 2026, 03:39 PM
Table of Contents
Shubman Gill Injury Update: आईपीएल 2026 का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त अहमदाबाद में हुई. लेकिन इस मुकाबले में शुभमन गिल गायब रहे. उनकी जगह राशिद खान ने गुजरात की कप्तानी की. उन्होंने टॉस की दौरान बताया कि गिल इस वक्त मसल स्पैस्म से जूझ रहे हैं.
जिस कारण वह मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह कुमार कुशाग्र को डेब्यू करवाया गया. वहीं, अब शुभमन गिल (Shubman Gill Injury Update) की चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है.
Shubman Gill Injury Update: गिल की चोट GT की हार बनी

शुभमन गिल (Shubman Gill Injury Update) की गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा. टीम 211 रनों का लक्ष्य पीछा करने में काफी पीछे रही. राशिद खान की अगुवाई में टीम को दूसरी हार का स्वाद चखना पड़ा. अगर गिल होते तो शायद मैच GT के हक में हो सकता था.
अब गुजरात टाइंटस अपना अगला मैच 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. लेकिन उससे पहले गुजरात के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल कप्तान शुभमन गिल की हेल्थ पर जानकारी दी है.
गर्दन में ऐंठन से परेशान गिल
🚨 Shubman Gill wearing a neck support bandage to avoid a neck spasm during practice. 👀
— Sonu (@Cricket_live247) March 30, 2026
Also seen discussing with GT batting coach Matthew Hayden during the practice session. pic.twitter.com/DhkHciRAOP
गुजरात के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल का कहना है कि शुभमन गिल (Shubman Gill Injury Update) की गर्दन में मोच आ गई है. उन्हें मैच से कुछ दिनों पहले ही दर्द महसूस हुआ था. लेकिन वह अब जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे. चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. मैं फैंस को विश्ववास दिलाता हूं वो टीम में जल्दी कमबैक करेंगे.
वहीं, सोशल मीडिया पर गिल का 31 मार्च का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह मैदान पर नजर आ रहे हैं. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान उन्होंने गर्दन पर सपोर्ट बैंडेज लगाया हुआ है. कहा जाता है इन पट्टियों का इस्तेमाल दर्द करने के लिए किया जाता है. कोच पार्थिव पटेल के मुताबिक, गिल को गर्दन में शिकायत काफी दिनों से थी.
चोट खत्म, अब होगा धमाका! CSK का सबसे बड़ा मैच विनर हुआ फिट, DC के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेगा मैच
राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से GT को हराया
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने अपने अभियान की शुरूआत हार के साथ की थी. टीम ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं, दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है. पहले GT को राजस्थान रॉयल्स से 3 विकेटों से हार मिली. फिर शनिवार को राजस्थान रॉयल्स से 6 रनों से GT को हरा दिया.
आखिरी ओवर में जीत के लिए राशिद खान की टीम को 11 रन चाहिए थे. लेकिन तुषार देशपांडे इस जीत में रोड़ा बन गए. उन्होंने 4 रन ही लुटाए, जबकि सबसे खतरनाक गेंदबाज बनकरे उभरे रवि बिश्नोई. जिन्होंने 10.25 की इकोनॉमी से 4 विकेट हासिल किया.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर