टेस्ट में लगातार हार से कैसे उबरे भारत? शुभमन गिल का BCCI को बड़ा आइडिया
Published - 05 Jan 2026, 01:00 PM | Updated - 05 Jan 2026, 01:08 PM
Table of Contents
भारतीय टीम को पिछले साल नवंबर में हुए टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका से अपने घर में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद देश भर में भारतीय टीम को लेकर नाराजगी दिखी थी। इस दौरान कोच गौतम गंभीर और शुभमन गिल पर भी सवाल उठे थे। जिसके बाद टीम वनडे और टी-20 में जीत हासिल की थी। अब खबर आ रही है कि शुभमन गिल ने BCCI को एक आइडिया दिया है जिससे टीम का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में सुधर जाएगा।
शुभमान गिल ने BCCI से क्या कहा?
भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने BCCI यानी भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड को एक आइडिया दिया है जिससे भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में अपना प्रदर्शन सुधार सके। आपको पता होगा भारतीय टीम ने 2025 के नवंबर में साउथ अफ्रीका से दो टेस्ट मुकाबले खेले थे और दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
किसी भी टीम के लिए अपने घर में हारना शर्मनाक होता है। इस सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम ने अपने घर में साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में 40 साल से न हारने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। खैर, क्रिकेट हार-जीत का खेल है, लेकिन इस हार से टेस्ट क्रिकेट में भारत का दबदबा खत्म होता दिख रहा है।
शुभमन गिल ने बीसीसीआई को बताया कि भारतीय टीम सभी टेस्ट सीरीज से पहले 15 दिन के कैंप में हिस्सा लेगी तो हमारे खिलाड़ियों में सुधार होगा। जिसके बाद BCCI ने उनकी बातों से सहमति जताते हुए कहा कि उनका आइडिया अच्छा है। खबरों के मुताबिक आगे BCCI टीम की योजना बनाने में गिल को अधिक भूमिका देने के लिए तैयार है।
शुभमन गिल का यह सुझाव भारतीय टेस्ट टीम के लिए रणनीतिक बदलाव साबित हो सकता है। लगातार हार के बाद यह कदम खिलाड़ियों को मानसिक मजबूती और तकनीकी तैयारी देगा। BCCI इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है और संभव है कि आने वाले टेस्ट सीरीज से पहले ऐसे कैंप आयोजित किए जाएं।
टेस्ट में हार से BCCI परेशान?
भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में हार से परेशान दिख रही है। टेस्ट सीरीज में हार से न सिर्फ खिलाड़ियों पर प्रेशर दिख रहा है बल्कि टीम मैनेजमेंट और BCCI दोनों पर प्रेशर दिख रहा है। साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारतीय टीम का टेस्ट चैंपियनशिप खेलना लगभग मुश्किल हो गया है।
इस हार के बाद से ICC टेस्ट चैंपियनशिप में भारत छठे पायदान पर जा चुका है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर को भारत पहले टेस्ट में 30 रनों से हार गया था, जो लगभग जीता हुआ मैच था। 22 नवंबर को खेले गए दूसरे मैच में भारत 408 रनों से बुरी तरह हारा था। इस हार से भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका लगा था।
फैंस की हरकत से नाराज़ हुए रोहित शर्मा, गुस्से में आए हिटमैन का रिएक्शन वायरल
क्यों हार रहा है भारत?
भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इन दोनों के रहने से टीम के खिलाड़ियों में हमेशा ऊर्जा बनी रहती थी, लेकिन इनके जाने के बाद से टीम में कहीं न कहीं वह ऊर्जा की कमी महसूस हो रही है। टीम में लगभग सभी युवा खिलाड़ी हैं और सभी जोश से भरे हुए हैं, पर कहीं न कहीं अपनी काबिलियत दिखाने में पीछे रह जा रहे हैं।
भारत के पास पुराने टेस्ट खिलाड़ियों में केवल जडेजा बचे हैं, जिनका अनुभव वाशिंगटन सुंदर के काम आता है और उनमें जडेजा जैसी खेलने की काबिलियत झलकती है। भारत का टेस्ट क्रिकेट में आगे का अप्रोच कैसा रहता है, देखना दिलचस्प होगा। बीसीसीआई भी खामीयों को ढुंढने में लगी हो और टीम की परेशानी को दूर करनेो में लगी है।
इधर न्यूजीलैंड ODI सीरीज का हुआ ऐलान, उधर फूड पॉइजनिंग के चलते शुभमन गिल मैचों से निकाले गए बाहर
Tagged:
Shubhman Gill WTC Points Table bcci iccऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर