IPL 2025 में सबसे महंगा बिकेगा ये भारतीय क्रिकेटर, राहुल-ऋषभ भी रह जाएंगे पीछे, लगने वाली है 20 करोड़ से ज्यादा की बोली
Published - 03 Nov 2024, 01:21 PM
Table of Contents
IPL 2025: आईपीएल (IPL) की सभी फ्रेंचाईजी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीसाई (BCCI) को सौंप दी है। कुछ बड़े खिलाड़ियों को टीम से बाहर जाना पड़ा जबकि कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिनका साथ फ्रेंचाजी ने नहीं छोड़ा। जिन खिलाड़ियों को टीम ने रिलीज किया, वे सभी मेगा ऑक्शन का हिस्सा होंगे। इस बार का मेगा ऑक्शन काफी दिलचस्प होगा, जहां कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होती हुई दिखाई देगी। केएल राहुल (KL Rahul) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मेगा ऑक्शन का हिस्सा होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा एक नाम ऐसा भी है, जो इस बार आईपीएल का इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी भी बन सकता है।
इस खिलाड़ी पर लग सकती है करोड़ों की बोली
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2024/11/03/nkf05u8cFGRiNKhzhklT.jpg)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने केएल राहुल तो दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिलीज किया। इन दोनों के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ही रिलीज कर दिया। ये फैसला सबसे ज्यादा हैरानी वाला था क्योंकि अय्यर की कप्तानी में ही आईपीएल 2024 में केकेआर ने खिताब जीता था। जिसके चलते अब माना जा रहा है कि, अय्यर आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं।
नीलामी में इन टीमों के बीच देखने को मिलेगी जंग
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2024/11/03/L8ZLlmlpAAIC6P0g4Br2.jpg)
श्रेयर अय्यर का मेगा ऑक्शन में आना तय है। इस खिलाड़ी के मेगा ऑक्शन में उतरते ही तीन टीमों के बीच लंबी लड़ाई देखने को मिल सकती है। पंजाब किंग्स, रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स श्रेयस अय्यर को अपनी टीम में शामिल करने की पूरी कोशिश करेंगी। रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयर अय्यर को नीलामी में खरीदने के लिए 20 करोड़ से ज्यादा की प्रिज मनी को बचा कर रखा है।
बेहतरीन है Shreyas Iyer का आईपीएल रिकॉर्ड
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2024/11/03/rMtPBgn4GBR5sWXgVBPX.jpg)
आईपीएल के इतिहास में श्रेयस अय्यर को एक बेहतरीन कप्तान के साथ दिग्गज खिलाड़ी माना जाता है। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाईट राइडर्स को चैंपियन बनाया। जबकि इससे पहले उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स टीम फाइनल में भी पहुंच चुकी है। बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने अबतक कुल 115 मुकाबले खेलें हैं। जिसमें उनके नाम 115 पारियों में 32 की औसत और 127 की स्ट्राइक रेट से 3127 रन दर्ज हैं।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।