गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस अय्यर को लगा 440 वोल्ट का झटका, इस वजह से झेलनी पड़ी भारी सजा

Published - 01 Apr 2026, 11:41 AM | Updated - 01 Apr 2026, 11:46 AM

Shreyas Iyer

31 मार्च को आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को तीन विकेट से हरा दिया। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को एक खास वजह से भारी सजा झेलनी पड़ी।

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचा चुके हैं। लेकिन इस सीजन के पहले मुकाबले में ही उन्हें तगड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ।

Shreyas Iyer पर लगा जुर्माना

 Shreyas Iyer

IPL 2026 के चौथे रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के लिए जीत की खुशी उस समय थोड़ी फीकी पड़ गई जब उन पर भारी जुर्माना लगाया गया। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में पंजाब की टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत तो हासिल कर ली, लेकिन खेल की गति धीमी रखने के कारण कप्तान को सजा भुगतनी पड़ी।

बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, निर्धारित समय में ओवर पूरे न करने की वजह से श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। मैच के दौरान रणनीतियां बनाने और गेंदबाजों से लंबी चर्चा करने के चक्कर में समय ज्यादा लग गया, जिसे अंपायरों ने गंभीरता से लिया। हालांकि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से फैंस का दिल जीत लिया, लेकिन स्लो ओवर-रेट की इस गलती ने टीम मैनेजमेंट के लिए थोड़ी चिंता बढ़ा दी है।

आईपीएल के कड़े अनुशासन को देखते हुए यह एक बड़ी चेतावनी है कि कप्तान को खेल की रफ्तार पर भी ध्यान देना होगा। अब अगले मैचों में श्रेयस अय्यर को न केवल मैच जीतने की रणनीति बनानी होगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनकी टीम समय सीमा के भीतर अपने सभी ओवर पूरे करे ताकि दोबारा ऐसे जुर्माने का सामना न करना पड़े।

MUL vs HYK Today Match Prediction, 8th T20: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?

पंजाब किंग्स ने गुजरात को तीन विकेट से हराया

आईपीएल 2026 का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी बीच 19वें सीजन के चौथे मैच में पंजाब किंग्स की टीम जीत की राह पर बढ़ चुकी है। पहले मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन दिखाया।

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने गेंदबाजी चुनी और गुजरात टाइटंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही जोड़ सकी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ज्यादा बड़ा लक्ष्य नहीं दे पाई।

ओपनिंग बल्लेबाजी का जिम्मा संभालने आए शुभमन और साई सुदर्शन टीम को तेज शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे, जिसमें साई सुदर्शन ने 11 गेंदों में मात्र 13 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल 27 गेंदों में 39 रन की पारी खेलने में कामयाब रहे। इसके अलावा जोस बटलर ने 38 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशाख ने तीन विकेट लिए।

इसी मैच में अर्शदीप सिंह ने आईपीएल के एक ओवर में अपने करियर की सबसे ज्यादा गेंदें फेंक डालीं, 20वें ओवर में उन्होंने 11 गेंदों का ओवर फेंका।

PBKS vs GT: कूपर कॉनली के तूफान में ढही गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स ने 3 विकेटों से शुभमन की सेना को सौंपी हार

पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने दूसरे ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। पंजाब की टीम अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी और एक तरफ से कूपर कॉनॉली लगातार अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते रहे। उन्होंने 44 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली।

कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ज्यादा देर नहीं टिक सके और 18 रनों की पारी खेलकर वापस पवेलियन लौट गए। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह की 37 रनों की पारी ने पंजाब किंग्स की जीत की राह को आसान बना दिया। 19.1 ओवर में पंजाब ने 165 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस मुकाबले में कूपर कॉनॉली को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Tagged:

shreyas iyer gt vs pbks IPL 2026 SHREYAS IYER FINED
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

श्रेयस अय्यर

शुभमन गिल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com