चोटिल हुए श्रेयस अय्यर, अगले मुकाबले से हो सकते हैं बाहर, ये दिग्गज करेगा पंजाब की कप्तानी

Published - 01 Apr 2026, 01:16 PM | Updated - 01 Apr 2026, 03:28 PM

shreyas iyer
Shreyas Iyer: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बीती रात पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मैच खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई. इस मुकाबले में पंजाब ने श्रेयस अय्यर की अगुवाई में 3 विकेट से जीतकर सीजन की शानदार अंदाज में शुरूआत की.

लेकिन इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) चोटिल हो गए हैं. अब माना जा रहा है कि वह अगले मैच से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को कैप्टेंसी सौंपी जा सकती है.

Shreyas Iyer कैसे हुुए इंजर्ड?

Shreyas Iyer

पंजाब किंग्स की पारी के दौरान श्रेयस अय्यर के साथ कूपर कोनोली भी क्रीज पर थे. दोनों बल्लेबाजी बैटिंग कर रहे थे. नॉन-स्ट्राइक पर अय्यर थे, ऐसे में कोनोली का एक शॉट अय्यर के हाथ पर लगा. जिससे वह घायल हो गए, और मैदान पर दर्द से जोर से कराहने लगे. तुंरत मेडिकल टीम को उपाचर के लिए बुलाया गया. जिस कारण मैच स्टार्स होने में भी 5-7 मिनट का समय लग गया.

कौन बन सकता है अय्यर का रिप्लेसमेंट?

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के चोटिल होने पर माना जा रहा है कि वह अगले मैच से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी के आगे सबसे बड़ा सवाल खड़ा है कि उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कौन करेगा? बता दें कि अय्यर की जगह पंजाब टीम के भरोसेमंद फिनिशर शशांक सिंह को जिम्मेदारी सौंपी सकती है.

उन्होंने IPL 2025 में भी PBKS के लिए कैप्टेंसी संभाली थी. शशांक ने नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के उपलब्ध ना होने पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स (PBKS) का नेतृत्व किया था.

अय्यर की चोट पर आया अपडेट

हालांकि, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपनी इंजरी पर खुद अपडेट दिया है. जिसे जानने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है. अय्यर ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच जीतने के बाद कहा कि, वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. श्रेयस अय्यर ने अपनी इंजरी पर आगे कहा कि, सबकुछ पहले जैसा ही है. मैं कुछ भी ऐसा गलत बोलकर अपशकुन नहीं करना चाहता हूं. मैं बस पॉजिटिव रहना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं सबकुछ अच्छा हो.

Tagged:

shreyas iyer PBKS vs GT INDIAN PREMIER LEAGUE IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

श्रेयस अय्यर की कुल नेट वर्थ करीब 65 करोड़ है

51
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com