न्यूजीलैंड ODI सीरीज से भी श्रेयस अय्यर चोट के चलते बाहर, अब उनकी जगह ये खिलाड़ी होगा टीम का उपकप्तान

Published - 24 Dec 2025, 04:38 PM | Updated - 24 Dec 2025, 04:45 PM

Shreyas Iyer

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ को 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

अब टीम इंडिया की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज़ पर हैं, जहां जीत की लय को आगे बढ़ाना बड़ा लक्ष्य होगा। लेकिन सीरीज़ शुरू होने से पहले ही टीम को एक बड़ा झटका लग सकता है।

वनडे फॉर्मेट के नियमित उपकप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) चोट के कारण इस सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं, जिससे टीम मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को उपकप्तान बना सकती हैं जो श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की गैरमौजूदगी में इस अहम जिम्मेदारी को संभालेगा।

Shreyas Iyer की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ में पहली बार उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन सिडनी में खेले गए मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने की कोशिश में वह तेज़ी से जमीन पर गिरे, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता की जरूरत पड़ी। जांच में सामने आया कि उनकी तिल्ली में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उन्हें कुछ समय के लिए आईसीयू में भी रखा गया।

हालांकि अब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की हालत में सुधार है और वह रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, लेकिन मेडिकल टीम उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए पर्याप्त समय देना चाहती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ से पहले उनका पूरी तरह तैयार हो पाना मुश्किल माना जा रहा है।

यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें जोखिम में डालने के मूड में नहीं है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अय्यर (Shreyas Iyer) इस सीरीज़ से बाहर रह सकते हैं, जिससे भारतीय टीम को न सिर्फ एक अहम बल्लेबाज़ की कमी खलेगी, बल्कि उपकप्तानी का पद भी खाली हो जाएगा।

इस खिलाड़ी को मिल सकती है उपकप्तानी की जिम्मेदारी

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अनुपस्थिति में उपकप्तान के तौर पर केएल राहुल का नाम सबसे आगे चल रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में जब शुभमन गिल उपलब्ध नहीं थे, तब केएल राहुल ने ही टीम की कप्तानी संभाली थी।

उनके नेतृत्व में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया और 2-1 से सीरीज़ अपने नाम की। इस जीत ने राहुल की लीडरशिप क्षमता पर चयनकर्ताओं का भरोसा और मजबूत किया है।

केएल राहुल का अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए उपयुक्त बनाता है। वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और दबाव की परिस्थितियों में शांत रहकर फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज़ होने के कारण वह मैदान के पीछे से पूरे खेल को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं, जिससे कप्तान को फील्ड प्लेसमेंट और रणनीति तय करने में मदद मिलती है।

इसके अलावा, टीम के कई युवा खिलाड़ी पहले भी राहुल की कप्तानी में खेल चुके हैं, जिससे ड्रेसिंग रूम में तालमेल बनाए रखना आसान होगा।

शुभमन गिल होंगे कप्तान

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है।

चोट के कारण वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ नहीं खेल पाए थे और टी20 सीरीज़ में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा, जिसके चलते उन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया।

अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ गिल के लिए फॉर्म में वापसी और खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगी।

ये भी पढ़े : भारत के साथ 3 ODI खेलने वाली न्यूजीलैंड की टीम आई सामने, दल में CSK से खेले तीन खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

IND vs NZ team india shreyas iyer Shubman Gil
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com