RCB फैंस को सदमा! वर्ल्ड कप के बीच IPL से बाहर हुआ टीम का अहम खिलाड़ी

Published - 19 Feb 2026, 09:30 AM | Updated - 19 Feb 2026, 01:05 PM

RCB

RCB: वर्ल्ड कप खत्म होते ही इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरूआत हो जाएगी. जिसके लिए सभी टीमों के स्क्वाड लगभग तैयार है. हालांकि, अभी बीसीसीआई ने IPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है. इसी बीच आरसीबी (RCB) फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का एक अहम खिलाड़ी चोटिल हो गया है. जिसकी वजह से वह आईपीएल भी मिस कर सकता है.

IPL से पहले RCB का खिलाड़ी हुआ चोटिल

हम जिस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो देवदत्त पडिक्कल हैं. बता दें कि वह फिलहाल रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीज़न में कर्नाटक के लिए खेल रहे हैं. सेमीफाइनल के दौरान एक कैच लपकने की कोशिश में देवदत्त घायल हो गए. वह डाइविंग मारकर कैच पकड़ने की सोच रहे थे, लेकिन वह बुरी तरह जख्मी हो गए. इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए. उनकी अंगुली में चोट लगी है. देवदत्त इसके बाद अपनी पारी खेलने के लिए भी नहीं आए.

सेमीफाइनल में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा दोहरा शतक

RCB

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में देवदत्त पडिक्कल का बल्ला खूब बोला. उन्होंने कर्नाटक के लिए 330 गेंदों का सामना करते हुए 232 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 29 चौके और 3 छक्के भी मारे. उनकी यह धामकेदारी पारी लखनऊ के इकाना स्डेटियम में देखने को मिली. हालांकि, इंजर्ड होने की वजह से कर्नाटक को बड़ा झटका लगा है.

अब RCB भी उम्मीद कर रही है कि यह गहरी चोट ना हो. क्योंकि, अब इंडियन प्रीमियर लीग के लिए कुछ वक्त ही बाकी रह गया है. ऐसे में RCB फ्रेंचाइजी किसी भी प्लेयर को लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहेगी.

अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में नहीं खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, कप्तान सूर्या इन चारों से पिलवाएंगे सिर्फ पानी

RCB ने करोड़ों में किया रिटेन

देवदत्त पडिक्कल को RCB ने आईपीएल 2026 के लिए दो करोड़ में रिटेन किया है. वह अब तक फ्रेंचाइजी के लिए 4 सीजन खेल चुके हैं. 2019 में आरसीबी ने देवदत्त को 20 लाख रूपये में खरीदा था. इसी रकम पर वह वह 2020 और 2021 में भी खेले थे. लेकिन साल 2022 में उन्हें RR ने नीलामी में 7.75 CR में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था.

हालांकि, RCB ने फिर से उन्हें 2025 में अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया. अब वह इस सीजन भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे.

IND vs NED: टॉस जीतकर भारत ने चुनी बल्लेबाजी, अक्षर समेत ये खिलाड़ी हुआ प्लेइंग-XI से बाहर, तो इन 2 स्टार प्लेयर्स की एंट्री

Tagged:

RCB devdutt padikkal IPL 2026 Ranji Trophy 2025-26
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

232 रन

2 करोड़ में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com