भारत की जीत पर खुश हुए शोएब अख्तर, इस शख्स को दिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी उठाने का श्रेय

Published - 09 Mar 2026, 01:08 PM | Updated - 09 Mar 2026, 01:15 PM

Shoaib Akhtar

भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और कोच गंभीर की अगुआई में भारत बैक टू बैक दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल रहा। इस जीत के बाद पूरे विश्व भर से जीत की बधाइयां आ रही हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व स्टार गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी टीम की सफलता पर बयान दिया है। उन्होंने भारतीय टीम के खास व्यक्ति को जीत का श्रेय दिया। तो आइए जानते हैं कि शोएब अख्तर के लिए टीम इंडिया का हीरो कौन रहा?

Shoaib Akhtar ने जीत का श्रेय गंभीर को दिया

Shoaibakhtar

पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar), जो रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से भी जाने जाते हैं, अक्सर आपने उन्हें भारतीय टीम को नीचा दिखाने की कोशिश करते हुए देखा होगा। लेकिन टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 96 रनों से जीतने के बाद ही उनका रंग गिरगिट जैसा बदलता दिखा।

हाल ही में एक बयान में शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भारत की जीत को सराहा और साथ ही इस जीत के पीछे की मुख्य वजह मुख्य कोच गौतम गंभीर को बताया। आपको बता दें कि कई बार शोएब अख्तर ने गौतम गंभीर की स्ट्रैटेजी को लेकर सवाल खड़े किए हैं, खासकर इस विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार के बाद।

लेकिन फाइनल मुकाबले में भारत का बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन रहा, जिसके बाद दुनिया भर के दिग्गजों ने भारतीय टीम की सराहना की। टीम के हर खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया, खासकर अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी, जिनके ऊपर स्कोर करने का काफी प्रेशर था।

बीच मैच अर्शदीप सिंह ने खोया आपा, कीवी खिलाड़ी को गुस्से में मार बैठे गेंद, VIDEO हुआ वायरल

भारत की जीत को एक सोची-समझी रणनीति: Shoaib Akhtar

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भारत की जीत को एक सोची-समझी रणनीति का परिणाम बताया है। एक स्पोर्ट्स शो के दौरान बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत महज खिलाड़ियों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की नीतियों, उनके सिस्टम और मेरिट की जीत है।

अख्तर के अनुसार, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने जिस तरह से बुनियादी ढांचे और ट्रेनिंग सुविधाओं में निवेश किया है, उसका फल आज उन्हें विश्व चैंपियन के रूप में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जिस तरह से अपने युवा खिलाड़ियों को निखार रहा है, वह सराहनीय है।

शोएब अख्तर ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को इस जीत का एक बड़ा श्रेय दिया है। अख्तर ने विशेष रूप से संजू सैमसन के चयन का जिक्र करते हुए कहा कि गौतम गंभीर ने पूरी टीम मैनेजमेंट से लड़कर संजू सैमसन को टीम में शामिल कराया।

उन्होंने एक बड़ा जोखिम लिया और संजू पर भरोसा जताया। अख्तर ने माना कि गंभीर की यही सोच और खिलाड़ियों को बैक करने का उनका अंदाज़ टीम के लिए गेम चेंजर साबित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर ने साबित कर दिया है कि सही खिलाड़ी को मौका देने का परिणाम क्या होता है।

"ये उनके लिए है...." टी20 विश्वकप की जीत गौतम गंभीर ने इन दो दिग्गजों को की समर्पित, बताया टीम का अहम हिस्सा

जीत के बाद अख्तर का मिला-जुला अंदाज

भले ही शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) भारतीय क्रिकेट की मजबूती से प्रभावित दिखे, लेकिन उनका अंदाज हमेशा की तरह थोड़ा चुटीला भी रहा। उन्होंने मजाक में भारत की तुलना एक ऐसे अमीर बच्चे से की जो मोहल्ले में सबको बुलाता है और फिर सबको हरा देता है।

हालांकि, यह उनकी हंसी-मजाक वाली टिप्पणी थी, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने गंभीरता से कहा कि भारतीय टीम की वर्तमान फॉर्म को देखते हुए, अगर 2027 का वर्ल्ड कप भी अभी उन्हें दे दिया जाए, तो उन्हें इसे लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।

Tagged:

team india Gautam Gambhir SHOAIB AKHTAR IND vs NZ Final T20 World Cup 2026 Final
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com