'मैं इस टीम को विनर बनते देखना चाहता...' शोएब अख्तर ने बताया फाइनल मुकाबले में किस टीम के जीत की करेंगे दुआ
Published - 08 Mar 2026, 09:31 AM | Updated - 08 Mar 2026, 09:33 AM
Table of Contents
T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर अब अपने अंतिम चरण पर है. करीब एक महीने पहले शुरू हुआ यह टूर्नामेंट रोलर-कोस्टर के जैसा रहा. अब आखिरी मुकाबला भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार 8 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के भिड़त अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है.
वहीं, इस T20 World Cup 2026 फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने खिताब जीतने वाली टीम का नाम बताया है.
कौन जीतेगा T20 World Cup 2026 की ट्रॉफी ?

पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड टीम का नाम लिया है. उन्होंने कहा है कि T20 World Cup 2026 का फाइनल कीवी टीम के नाम रहेगा. साथ ही शोएब ने कहा कि इस मैच में भारतीय टीम पर भारी दबाव रहेगा. क्योंकि 1.5 अरब लोगों को जीत की उम्मीद है. इसके अलावा पाक गेंदबाज ने अहमदाबाद में 2023 वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, इस मैदान पर टीम इंडिया के लिए मानसिक चुनौती भी होगी.
न्यूजीलैंड को मिलनी चाहिए ट्रॉफी: शोएब अख्तर
शोएब अख्तर का मानाना है 2026 टी20 वर्ल्ड कप ( T20 World Cup 2026 ) का भारत मजबूत दावेदार है. वह ट्रॉफी जीत सकते हैं. लेकिन उनका कहना है कि अब क्रिकेट के लिहाज से यह एडिशन न्यूजीलैंड को जीतना चाहए. समय आ गया है कि कीवी टीम एक बार तो ट्रॉफी जीते. अगर न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ 225 या 250 रन बना लेती है तो भारतीय टीम दबाव में आ जाएगी. लिहाजा, उनसे गलती हो सकती है और यह खिताब न्यूजीलैंड टीम को मिल सकता है.
शोएब अख्तर के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का खिताब पर न्यूजीलैंड का ज्यादा हक है. भारत 2 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत चुका है. लेकिन इस बार उन्हें हार मिलनी चाहिए.
कौन हैं वर्ल्ड क्रिकेट में भविष्य का चमकता हुआ सितारा? दिग्गज सुनील गावस्कर ने लिया सिर्फ ये एक नाम
भारत ने जीता 2 टी20 वर्ल्ड कप
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम अब तक दो बार टी20 वर्ल्ड की ट्रॉफी जीत चुकी है. पहला खिताब 2007 में जीता था, जबकि दूसरा 2024 में भारत ने हासिल किया था. वहीं, न्यूजीलैंड ने अब तक एक भी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. हालांकि, 2021 में कीवी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा ता. लेकिन वह फाइनल मुकाबला नहीं जीत पाई. अब शोएब अख्तर को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी उठाए.
मोहम्मद कैफ ने कोच गंभीर को दी फाइनल के लिए बड़ी सलाह, कहा 'अभिषेक की जगह इस खिलाड़ी को खिलाओं...'
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर