Shoaib Akhtar ने की Babar Azam vs वैभव सूर्यवंशी तुलना, इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट
Published - 09 Apr 2026, 04:49 PM | Updated - 09 Apr 2026, 05:04 PM
Table of Contents
Shoaib Akhtar: भारत में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 खेला जा रहा है, जिसपर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पैनी नजर बनाई हुई है। इसमें पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी शामिल हैं, जो कि काफी करीबी से आईपीएल को फॉलो कर रहे हैं।
इसी बीच शोएब (Shoaib Akhtar) ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम और भारत के 15 वर्षींय युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तुलना कर डाली। चलिए आपको भी बताते हैं कि पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने ऐसा क्या कह दिया, जिसके बाद बाबर आजम के फैंस का गुस्सा फुटना लाजमी है।
उस सूर्यवंशी को देखो- Shoaib Akhtar
शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की जमकर आलोचना की और कहा कि उनको भारत के वैभव सूर्यवंशी से सीखना चाहिए कि टी20 प्रारूप में किस तरह की बल्लेबाजी की जाती है। शोएब (Shoaib Akhtar) ने कहा,
“यह है हमारा (बाबर आजम) तथाकथित किंग! दूसरी ओर, उस सूर्यवंशी (वैभव) लड़के को देखो, वह बुमराह जैसे गेंदबाज की पहली ही गेंद पर छक्का मार रहा है और हर मैच में 250 से 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहा है, हमारे किंग बाबर आजम का स्ट्राइक रेट देखो।”
इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) बाबर को नसीहत दे रहे हैं कि टी20 में किस तरह की बल्लेबाजी की जाती है, उनको वैभव से सीखना चाहिए, जो कि वर्तमान क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने बेखौफ बल्लेबाजी करते हैं।
बुमराह की पहली गेंद पर ठोका था छक्का
आईपीएल 2026 का 13वां मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में जसप्रीत बुमराह को पहली बार खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने उनकी पहली गेंद पर ही दनदनाता हुआ छक्का मार दिया, जिसको देखने के बाद बुमराह भी हक्के-बक्के रह गए।
इसके बाद बुमराह ने इसी ओवर की चौथी गेंद वैभव सूर्यवंशी को स्लोअर गेंद डाली थी, जिसको इस 15 साल के बल्लेबाज ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का मार दिया। बता दें कि, बुमराह के सामने इस तरह की आक्रामक बल्लेबाजी बेहद कम देखने को मिलती है, क्योंकि जहां अन्य बल्लेबाज उनके ओवर को जल्दी से जल्दी निकालना चाहते हैं, तो वैभव उनको ही रिमांड पर लेते नजर आए थे।
बाबर आजम vs वैभव सूर्यवंशी के बीच तुलना
यूं तो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम और भारत के 15 वर्षींय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच तुलना करना गलत होगा, क्योंकि बाबर आजम को दुनिया के वर्तमान बेस्ट बल्लेबाजों में गिना जाता है, लेकिन वैभव ने अभी तक इंटरनेशनल करियर की शुरुआत नहीं की है।
हालांकि, दोनों के टी20 आंकड़ों पर नजर डाले तो स्ट्राइक रेट मामले में वैभव, बाबर आजम से काफी आगे हैं। जहां बाबर टी20 में सिर्फ 128.29 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं तो वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट टी20 में 209.94 है, जो कि बाबर के स्ट्राइक रेट से काफी बेहतर है। हालांकि, दोनों का टी20 में बल्लेबाजी औसत समान है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर