शिमरोन हेटमेयर vs ईशान किशन: टी20 इंटरनेशनल का सिक्सर किंग? जाने दोनों में से कौन जड़ता हर मैच में ज्यादा छक्के

Published - 01 Mar 2026, 02:06 PM | Updated - 01 Mar 2026, 02:09 PM

Ishan Kishan

T20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच क्रिकेट के दो सिक्सर किंग आमने-सामने होने वाले हैं जहां एक तरफ वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर हैं, तो दूसरी तरफ भारतीय टीम के युवा पॉकेट डायनामाइट ईशान किशन (Ishan Kishan) हैं। दोनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाज अपनी आक्रामक और गगनचुंबी छक्कों के लिए जाने जाते हैं। इस वर्ल्ड कप में दोनों ने अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की नींद उड़ा रखी है। आइए जानते हैं आंकड़ों के लिहाज से कौन किस पर भारी है।

Ishan Kishan भारतीय बैटींग ऑर्डर के पावरहाउस

Ishan Kishan

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पिछले कुछ समय में टी20 इंटरनेशनल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 2026 के इस वर्ल्ड कप में ईशान ने टीम इंडिया को पावरप्ले में वैसी ही शुरुआत दी है जैसी कभी वीरेंद्र सहवाग दिया करते थे। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 गेंदों में 103 रनों की पारी और पाकिस्तान के विरुद्ध 40 गेंदों में 77 रनों की आतिशी पारी ने यह साबित कर दिया कि वह छक्के जड़ने में किसी से पीछे नहीं हैं।

टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अब तक 42 मैचों में 64 छक्के लगाए हैं, जिसका मतलब है कि वह हर मैच में औसतन 1.5 छक्के जड़ते हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत स्पिनर्स के खिलाफ कदमों का इस्तेमाल कर मिड-विकेट के ऊपर से छक्का मारना है।

अगर भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, तो जानें 4 या 5 किस डेट को खेलेगी अपना सेमीफाइनल मुकाबला

शिमरोन हेटमेयर के आंकड़ो पर एक नजर

अगर बात सिर्फ रॉ पावर की हो, तो शिमरोन हेटमेयर का कोई मुकाबला नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हेटमेयर एक अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 34 गेंदों में 85 रनों की पारी खेलकर तहलका मचा दिया, जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। हेटमेयर ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 17 छक्के जड़ दिए हैं और वह टूर्नामेंट के लीडिंग सिक्स-हिटर बने हुए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में हेटमेयर का स्ट्राइक रेट अक्सर 140 के पार रहता है और डेथ ओवर्स में उनकी छक्के मारने की क्षमता उन्हें ईशान किशन से थोड़ा आगे खड़ा करती है। इसके साथ ही शिमरोन हेटमायर आईपीएल में खतरनाक स्ट्राईक रेट के साथ खेल चूके हें। फिलहाल वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं।

आंकड़ों की जंग में हेटमायर और Ishan Kishan में आगे कौन ?

जब हम दोनों के बीच तुलना करते हैं, तो ईशान किशन (Ishan Kishan) एक ओपनर के तौर पर नई गेंद का फायदा उठाते हैं, जबकि हेटमेयर मध्यक्रम में आकर फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। करियर स्ट्राइक रेट के मामले में दोनों लगभग बराबर 144 के आसपास हैं, लेकिन मौजूदा फॉर्म और सिक्स हिटिंग फ्रीक्वेंसी को देखें तो हेटमेयर बाजी मारते दिख रहे हैं।

हेटमेयर ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में क्रिस गेल और निकोलस पूरन जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को चुनौती देना शुरू कर दिया है। हालांकि, ईशान किशन की पावरप्ले में बड़े शॉट्स खेलने की काबिलियत उन्हें भारतीय टीम का सबसे खतरनाक खिलाड़ी बनाती है।

मोईन अली-आदिल राशिद ने चुनी ऑल टाइम इलेवन, भारत के 1-2 नहीं 5 खिलाड़ियों को दी जगह

Tagged:

ISHAN KISHAN team india IND vs WI Shimron Hetmyer
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com