अपनी शादी की इस खबर पर शिखर धवन का फूटा गुस्सा, फैंस से कर डाली ये ख़ास अपील

Published - 24 Feb 2026, 05:40 PM | Updated - 24 Feb 2026, 05:50 PM

Shikhar Dhawan

पूर्व भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इन दिनों अपनी दूसरी शादी की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्होंने 21 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी साइन के साथ सात फेरे लिए थे. जहां वह एक तरफ अपने जीवन की नई शुरूआत कर रहे हैं. उधर दूसरी ओर धवन (Shikhar Dhawan) का एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा था. जिसे लेकर अब गब्बर ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है. उन्होंने बताया है कि उनका बयान झूठा है वह कभी अपने अतीत को लेकर साथ नहीं चलते हैं.

क्या है Shikhar Dhawan से जुड़ा पूरा मामला?

दरअसल, शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें लिखा हुआ है कि धवन की एक्स वाइफ ने कहा था कि उनकी दोबारा कभी शादी नहीं होगी.

वहीं, पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि भारतीय खिलाड़ी ने शादी कर के अपनी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को करारा जवाब दिया. इसी पोस्ट को देखने के बाद गब्बर दुखी है, और अब इंटरनेट के जरिये उन्होंने फैंस को सफाई पेश की है.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट मिले हैं जिनमें मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में निराशाजनक बातें कही गई हैं। मैंने कभी भी अतीत का बोझ नहीं उठाया, चाहे वह पिच पर हो या बाहर। मैं अपने अतीत का सम्मान करते हुए पॉजिटिविटी की ताकत में पक्का विश्वास करता हूं।"

NZ-W vs ZIM-W Match Prediction in Hindi, 1st T20I: पहले T20 में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा विजेता? जानें पूरी रिपोर्ट

Shikhar Dhawan की पहली पत्नी कौन?

Shikhar Dhawan

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की पहली पत्नी एक प्रशिक्षित किकबॉक्सर है. लेकिन धवन से शादी करने से पहले ही आयशा की दो बेटियां थी. वहीं, धवन से उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम जोरावर है. लेकिन रिश्तों में बढ़ती दूरी की वजह से गब्बर और आयशा ने 2023 में तलाक ले लिया था.

इसके बाद चैपिंयस ट्रॉफी 2025 में Shikhar Dhawan अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किए गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी. इसके बाद दोनों ने 21 फरवरी को धूमधाम से शादी की.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल में आमने-सामने आ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, बन रहा है ऐसा समीकरण

Tagged:

team india shikhar dhawan Sophie shine shikhar dhawan Post
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

शिखर धवन ने सोफी साइन से की दूसरी शादी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com