सेरेमनी में जमकर थिरके शिखर धवन, दुल्हन सोफी के साथ ठुमके लगाते VIDEO वायरल
Published - 21 Feb 2026, 12:19 PM | Updated - 21 Feb 2026, 12:21 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) जिन्हें दुनिया प्यार से 'गब्बर' बुलाती है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके बल्ले की नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी की एक नई पारी की है। शिखर धवन दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और हाल ही में हुई संगीत नाइट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
संन्यास के बाद Shikhar Dhawan की नई पारी

याद दिला दें कि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कुछ समय पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। टीम इंडिया के लिए सालों तक ओपनिंग करने वाले शिखर धवन अब जिंदगी की दूसरी पारी की शुरूआत कर रहे हैं। इस बार शिखर अपनी शादी बहुत मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
आईसीसी टूर्नामेंट्स में रनों का अंबार लगाने वाले धवन अब मैदान से दूर अपनी निजी जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं। संन्यास के बाद यह उनकी लाइफ का सबसे बड़ा फैसला है और उनके चेहरे की खुशी बता रही है कि वो इस नई शुरुआत को लेकर कितने उत्साहित हैं।
धुरंधर के गाने पर Shikhar Dhawan का जलवा
शिखर धवन की शादी में संगीत का कार्यक्रम हो रहा है।
— Prem singh meena (@TATUPREM5555) February 20, 2026
डांस करने वाले भी शिखर धवन है और उनकी होने वाली दुल्हन, म्यूजिक धुरंधर मूवी का बज रहा है
शिखर धवन की यह दूसरी पारी है ❤️💚 pic.twitter.com/rRsdzsTpcy
संगीत सेरेमनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें शिखर और सोफी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। दोनों फिल्म धुरंधर के सुपरहिट गाने तेनु शरारत दिखावां नैना लड़वा पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने हमेशा की तरह बेफिक्र अंदाज में ठुमके लगाए, तो वहीं सोफी ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। स्टेज पर दोनों का तालमेल इतना जबरदस्त था कि वहां मौजूद मेहमान भी खुद को झूमने से नहीं रोक पाए।
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास शाम की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल का लुक और उनकी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।
धवन ने अपनी पोस्ट के जरिए अपने फैन्स को अपनी खुशी में शामिल किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे परिवार और करीबी दोस्तों के बीच इस जश्न को मनाया गया।
फैन्स लुटा रहे हैं प्यार
जैसे ही ये वीडियो और तस्वीरें सामने आईं इंटरनेट पर बधाइयों का तांता लग गया। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के फैन्स उन्हें एक बार फिर से खुश देखकर बेहद भावुक और उत्साहित हैं।
लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि गब्बर को हमेशा इसी तरह मुस्कुराते रहना चाहिए। क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले धवन अब अपनी असल जिंदगी में एक नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।
धवन और सोफी की शादी की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में थीं, लेकिन अब इन फंक्शन की तस्वीरों ने सब कुछ साफ कर दिया है। शादी की रस्में पूरे रीति-रिवाजों के साथ निभाई जा रही हैं।
फैन्स अब उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब शिखर और सोफी आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन जाएंगे। फिलहाल, उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत रहा है।
अफ्रीका से भिड़ंत से पहले टीम इंडिया में बदलाव तय, संजू-कुलदीप को मौका, ये स्टार होगा बाहर
शिखर धवन दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं. धवन अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. धवन ने सोफी संग संगीत नाइट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इसी के साथ कपल के डांस का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. #ShikharDhawan… pic.twitter.com/6nvTmTwfra
— ABP News (@ABPNews) February 20, 2026
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर