युजवेंद्र चहल के 'किस किसको प्यार करू' के वायरल मीम पर आया शेफाली बग्गा का रिएक्शन, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Published - 01 Feb 2026, 11:05 AM | Updated - 01 Feb 2026, 11:08 AM

Yuzvendra Chahal 1

Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल की एक पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस पोस्टर में युजवेंद्र चहल को शेफाली बग्गा, आरजे महवश और पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ दिखाया गया है। जबकि शीर्षक में लिखा है कि ‘’किस किसको प्यार करूं 3’’।

बता दें कि, ये पोस्टर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा बनाया गया है। ये पोस्टर वायरल होने के बाद सबसे पहले इसपर चहल ने रिएक्ट किया था, लेकिन चहल (Yuzvendra Chahal) ने पोस्टर पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई थी, लेकिन चहल के साथ इस वायरल मीम में दिख रही शेफाली बग्गा ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

शेफाली बग्गा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Yuzvendra Chahal 2

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम पर शेफाली बग्गा ने रिएक्शन देते हुए ट्रोल्स करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। शेफाली ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर को स्टोरी माध्यम से शेयर करते हुए लिखा कि "यह घिनौना है! जिस तरह से ये ट्रोल लड़कियों के साथ व्यवहार करते हैं, वह बहुत शर्मनाक है। अपनी कोई ज़िंदगी पर ध्यान दो। यह हमारी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।"

बता दें कि, कुछ समय पहले शेफाली बग्गा को युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद अफवाहों के बाजार में ये चर्चाएं चलने लगीं कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इसपर किसी ने भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

Yuzvendra Chahal भी दे चुके हैं अपना रिएक्शन

हालांकि, शेफाली बग्गा से पहले वायरल हो रहे इस पोस्टर पर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। चहल ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा कि ‘’2-3 रह गई एडमिन, अगली बार अच्छे से रिसर्च करने आना। मतलब कुछ नाम अभी भी छूट रहे हैं।’’

कुछ लोग चहल की इस प्रतिक्रिया को मजाक के तौर पर देख रहे हैं तो कुछ का कहना है कि चहल ने आसान शब्दों में ट्रोल्स करने वालों को करारा जवाब दिया है। बता दें कि, चहल काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और फिलहाल वह कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं।

टीम इंडिया में नहीं मिल रहा था मौका, तो इस क्रिकेटर ने थामा इंग्लैंड का दामन, अब वहीं से खेलेगा क्रिकेट

साथ दिखे थे शेफाली-चहल

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुई थी, जिसमें युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और शेफाली बग्गा को एक साथ देखा गया था। हालांकि, वायरल वीडियो के अनुसार, दोनों ने अलग-अलग पोज दिए थे। जबकि वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने जब दोनों को एक साथ पोज देने को कहा तो चहल वहां से चले गए।

बता दें कि, ये दोनों उस समय साथ नजर आए, जब चहल-महवश ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। वहीं, इसके बाद आरजे महवश ने एक वीडियो भी शेयर किया था। जबकि अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि महवश के बाद चहल (Yuzvendra Chahal) शेफाली बग्गा को डेट कर रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तिलक वर्मा को मिला ग्रीन सिग्नल, इस दिन से जुड़ेंगें टीम के साथ

Tagged:

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Shefali Bagga RJ Mahvash
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

96 टी20 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com