Shashank Singh ने छोड़ दिया लगातार चौथा कैच, तो गुस्से से लाल-पिली हुई Preity Zinta, रिएक्शन का VIDEO वायरल
Table of Contents
Shashank Singh : आईपीएल 2026 में जहां एक तरफ रोमांच अपने चरम पर है, वहीं दूसरी ओर कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिला, लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा शशांक सिंह (Shashank Singh) की खराब फील्डिंग रही।
लगातार कैच छोड़ने की उनकी गलती ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं और डगआउट से लेकर मैदान तक हर कोई निराश नजर आया।
Shashank Singh की फील्डिंग बनी टीम के लिए सिरदर्द
मैच के शुरुआती ओवर में ही शशांक सिंह (Shashank Singh) ने केएल राहुल का एक आसान कैच छोड़ दिया, जिसने पंजाब किंग्स को शुरुआती बढ़त से वंचित कर दिया।
अर्शदीप सिंह की गेंद पर खेला गया यह शॉट सीधे फील्डर के हाथों में जा रहा था, लेकिन शशांक उसे पकड़ नहीं सके। इसके बाद भी उन्होंने बाउंड्री पर एक और मौका गंवा दिया, जिससे साफ हो गया कि फील्डिंग में उनका आत्मविश्वास पूरी तरह डगमगा चुका है।
राहुल ने जीवनदान को बनाया ऐतिहासिक पारी
शशांक (Shashank Singh द्वारा छोड़े गए इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए केएल राहुल ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी की। उन्होंने सिर्फ 67 गेंदों में 152 रन ठोक दिए और टीम को 265 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
राहुल इस पारी के साथ आईपीएल इतिहास में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। अगर वह शुरुआती ओवर में आउट हो जाते, तो मैच की दिशा पूरी तरह बदल सकती थी।
मैदान पर दिखी प्रीति जिंटा और टीम की निराशा
शशांक (Shashank Singh की गलतियों का असर मैदान पर साफ दिखाई दिया। अर्शदीप सिंह अपनी निराशा छिपा नहीं सके, वहीं टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डगआउट में बैठे कोच रिकी पोंटिंग भी काफी परेशान नज़र आए और उन्होंने सिर पकड़ लिया। यह दृश्य बताता है कि टीम अपने फील्डिंग स्टैंडर्ड से बिल्कुल संतुष्ट नहीं है।
अर्शदीप सिंह सेलिब्रेशन कर रहे थे उधर Shashank Singh ने गेम ही बदल दिया😅
— Kuldeep Jatav (@kuldeep2428) April 25, 2026
जब कैच के नीचे शशांक सिंह हो समझो मामला 50/50 है✅#DCvsPBKS #PBKSvsDC pic.twitter.com/peCFuxYomy
कोच का सख्त कदम और टीम का फोकस
लगातार गलतियों के बाद कोच रिकी पोंटिंग ने सख्त फैसला लेते हुए शशांक सिंह को मैदान से बाहर बुला लिया। यह कदम टीम के अनुशासन और प्रदर्शन के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।
हालांकि इन गलतियों के बावजूद पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में मजबूत बना हुआ है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम छह में से पांच मैच जीतकर टॉप पर बनी हुई है और अब उनका पूरा फोकस निरंतरता बनाए रखने पर है।