वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से ड्रॉप हुए शार्दुल ठाकुर की चमकी किस्मत, इस फॉर्मेट की सौंपी बोर्ड ने कप्तानी
Published - 27 Sep 2025, 12:42 PM | Updated - 27 Sep 2025, 11:35 PM
Table of Contents
Shardul Thakur: भारतीय क्रिकेट टीम को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है। इस सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने वाली है, जिसके लिए टीम का ऐलान हो चुका है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ये सीरीज खेलेगी।
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को ड्रॉप कर दिया गया है। लेकिन सीरीज से ड्रॉप होने के बाद भी खिलाड़ी की किस्मत चमक गई है। बोर्ड ने अब सीधे क्रिकेटर को कप्तान बना दिया है।
बोर्ड ने Shardul Thakur को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी करने वाले शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में मौका नहीं मिला है। लेकिन अब बोर्ड ने शार्दुल ठाकुर कप्तानी की जिम्मेदारी दे दी है। शार्दुल ठाकुर को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी घरेलू सीजन के लिए टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अभय हडप के हवाले से लिखा कि मुंबई के नए कप्तान शार्दुल (Shardul Thakur) को लेकर सभी सहमत हैं। पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिछले महीने मुंबई की कप्तानी छोड़ी थी। वहीं, श्रेयस अय्यर ने ब्रेक को लेकर बीसीसीआई को पहले ही सूचित कर दिया है।
जिसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को कप्तान बना दिया है। शार्दुल ठाकुर का प्रथम श्रेणी में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 97 मैचों में 302 विकेट लिए हैं। साथ ही 2,688 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं।
कैसा रहा है Shardul Thakur का करियर
अजिंक्य रहाणे ने छोड़ दी टीम की कप्तानी
मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। 37 साल के अजिंक्य रहाणे ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 201 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जहां पर उन्होंने 14000 रन बनाए हैं। रहाणे की कप्तानी में मुंबई टीम ने साल 2023-24 सीजन के लिए विदर्भ को फ़ाइनल में हराकर रणजी ट्रॉफी का ख़िताब जीता है। साथ ही ईरानी कप 2024-25 टीम को जीत दिलाई थी। अगला रणजी सीजन 15 अक्टूबर से शुरू होगा। टीम का पहला मैच जम्मू-कश्मीर के साथ होगा।
यशस्वी जायसवाल हुए टीम से बाहर
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने 24 खिलाड़ियों की संभावित सूची जारी की है। जहां पर यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला है। बताते चलें, इसी साल मई में यशस्वी जायसवाल ने यू-टर्न लेते हुए एमसीए से मुंबई के साथ खेलते रहने की अनुमति मांगी थी। इससे पहले वो गोवा जाकर खेलने की योजना बना रहे थे। लेकिन बाद में खिलाड़ी ने ये प्लान कैंसल कर दिया है। लेकिन मुंबई क्रिकेट एसोसिएसन की लिस्ट मे उनका नाम शामिल नहीं है।
रणजी ट्रॉफी के लिए संभावितों का चयन
मुंबई शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मुशीर खान, अंगकृष रघुवंशी, अखिल हेरवाडकर, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, सुवेद पारकर, सूर्यांश शेडगे, आकाश पारकर, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डिसूजा, इरफान उमैर, रॉयस्टन डायस, प्रतीक मिश्रा, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), प्रसाद पवार (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, हिमांशु सिंह, अथर्व अंकोलेकर, ईशान मूलचंदानी।
भारत का 15 सदस्यीय स्क्वॉड-
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।
Tagged:
ajinkya rahane Ranji trophy IND vs WI Shardul Thakur west indies team cricket news mumbai cricket association