शेन वॉटसन ने की बड़ी भविष्यवाणी, इस भारतीय खिलाड़ी को बताया 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट'

Published - 12 Feb 2026, 05:11 PM | Updated - 12 Feb 2026, 05:14 PM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया है जो विश्व कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बन सकता है. सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उन्होंने अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव या जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं लिया है. चलिए तो आगे जानते हैं आखिरी शेन वॉटसन के हिसाब से कौन होगा 2026 विश्व कप का (T20 World Cup 2026) वो अहम खिलाड़ी......

T20 World Cup 2026: कौन खिलाड़ी होगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

T20 World Cup 2026

दरअसल, T20 World Cup 2026 में शेन वॉटसन ने हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का सबसे बेस्ट खिलाड़ी माना. उन्होंने कहा कि वह इस टूर्नामेंट में धमाल मचा सकते हैं. साथ ही वह इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उनकी बॉडी काफी एक्टिव है, अगर वह विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहते हैं तो इसमें किसी के लिए हैरानी वाली बात नहीं होगी.

शेन वॉटसन ने इस दौरान विराट कोहली पर भी कहा कि वह एक मशीन बने हुए हैं. वह वनडे क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं. उनकी काबिलियत देखकर लगता है वो सच में क्रिकेट के मास्टर हैं.

शेन वॉटसन ने बताई अपनी फेवरेट टीमें

शेट वॉटसन ने स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए अपनी 4 पसंदीदा टीमों के नाम भी बताए. उन्होंने भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के साथ साउथ अफ्रीका का भी नाम लिया. उनका मानना है कि आईसीसी टूर्नामेंट में यह सभी टीमें अच्छा प्रदर्शन करती हैं.

जब दिग्गज खिलाड़ी से विश्व कप 2026 की फाइनलिस्ट टीमों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया को बताया. उनका मनाना है कि दोनों टीमों के बीच फाइनल में टक्कर देखने को मिलेगी .

Sri Lanka ने ओमान को 105 रन के बड़े अंतर से रौंदा, ग्रुप B से सुपर-8 में अब इन 2 टीमों की जगह पक्की

T20 World Cup 2026 में भारत के अहम खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या की मौजूदगी भारतीय क्रिकेट टीम में संतुलन देती है. उनकी मैच विनिंग मानसिकता टीम को मैच जीताने में काम आती है. वह बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी से भी योगदान देते हैं. साथ ही वह फील्डिंग में माहिर हैं, जिस वजह से वह “थ्री-डायमेंशनल” खिलाड़ी कहलाते हैं.

वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पांड्या की भूमिका अहम है. वह जरूरत पड़ने पर तेज स्ट्राइक के साथ रन भी बना सकते हैं. साथ ही वह दवाब वाले मैचों में खेलने की क्षमता रखते हैं. कई मौकों पर उन्होंने आखिरी ओवर में चौके-छक्कों से टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई है.

साहिबजादा फरहान की धमकी का तिलक वर्मा ने दिया जवाब, बोले 'हम भी पाकिस्तान के खिलाफ...'

Tagged:

team india hardik pandya shane watson T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com