IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे शाई होप के बल्ले ने मचाई तबाही, धुआंधार बल्लेबाजी कर खेली विस्फोटक शतकीय पारी
Published - 08 Jan 2026, 01:42 PM | Updated - 08 Jan 2026, 01:45 PM
Table of Contents
Shai Hope: साउथ अफ्रीका में SA20 लीग का रोमांच जारी है। इसमें ज्यादातर फ्रेंचाइजियां आईपीएल की ही मौजूद हैं। आईपीएल की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस ने अपनी टीमें इस लीग में उतारी हुई हैं, जिनमें अलग-अलग देशों के कई खिलाड़ी खेलते हैं। 26 दिसंबर से शुरू हुए इस लीग में आईपीएल 2026 में अनसोल्ड रहे शाई होप (Shai Hope) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भौकाल काट दिया है।
आईपीएल में अनसोल्ड रहे थे शाई Shai Hope
हाल ही में आईपीएल 2026 (IPL 2026) का ऑक्शन समाप्त हुआ है, जिसमें शाई होप (Shai Hope) को आईपीएल की किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया था। फिलहाल वह SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर शाई होप ने SA20 लीग में अपने बल्ले से तबाही मचा दी है। पारी की शुरुआत करने आए शाई होप और कॉनर एस्टरह्यूजेन ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाकर विपक्षी गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 11 ओवरों में 101 रनों की शतकीय साझेदारी हुई।
एस्टरह्यूजेन (37 रन) के आउट होने के बाद भी रनों की गति कम नहीं हुई। होप का साथ निभाने आए रोस्टन चेज ने समझदारी भरी बल्लेबाजी की। इन दोनों कैरेबियाई सितारों ने दूसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े। जहाँ चेज 24 रन बनाकर आउट हुए, वहीं शाई होप अंत तक नाबाद रहे और टीम के स्कोरबोर्ड को 200 के पार पहुंचाने में योगदान दिया।
दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं Shai Hope
वेस्टइंडीज के यह धाकड़ ओपनर आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 9 मुकाबले खेले, जिनमें 22 के औसत से कुल 183 रन बनाने में कामयाब हुए। उन मुकाबलों में उन्होंने एक भी हाफ सेंचुरी या सेंचुरी नहीं लगाई थी और उनका हाईएस्ट स्कोर 41 रनों का रहा था। उनके पुराने रिकॉर्ड्स को देखते हुए आईपीएल की किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर दांव लगाने की इच्छा नहीं जताई।
शाई होप (Shai Hope) SA20 लीग 2025-2026 में प्रिटोरिया कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो दिल्ली कैपिटल्स की ही फ्रेंचाइजी है। SA20 लीग में शाई होप का यह दूसरा सीजन है, जिसमें उन्होंने अब तक छह मैचों में 51 के औसत से 296 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक शामिल है। गौरतलब है कि आईपीएल जैसी लीग में कई धाकड़ खिलाड़ी अनसोल्ड रह चुके हैं, जबकि बहुत सारे ऐसे खिलाड़ी भी थे जिन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया, उसके बावजूद वे टीम में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्हीं खिलाड़ियों में से एक शाई होप भी हैं।
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में इस स्टार खिलाड़ी की जगह पक्की, वडोदरा मैच में खेलना तय
टी20 में ऐसा रहा है शाई होप का करियर
शाई होप (Shai Hope) वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हैं और वह शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 58 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनकी 56 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1403 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में 102 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है, जबकि 29 के औसत से उन्होंने अब तक खेला है।
शाई होप ने T20 अंतरराष्ट्रीय में 9 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनके नाम 107 चौके और 76 छक्के अब तक दर्ज हैं। टी20 क्रिकेट में शाई होप अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत सफल नहीं रहे थे, लेकिन आईपीएल में मौका गंवाने के बाद SA20 लीग में इस साल उन्होंने जो प्रदर्शन किया है, उससे आगे फ्रेंचाइजियां उन पर निगाहें बना सकती हैं।
'बिल्कुल भी फाइट मत करो...' युवा गेंदबाजों को जसप्रीत बुमराह ने दी अनोखी सलाह, वायरल हुआ बयान
View this post on Instagram
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर