धार्मिक नेताओं का शाहरुख खान पर हमला, बोले–अब माफी मांगना ही होगा

Published - 03 Jan 2026, 04:13 PM | Updated - 03 Jan 2026, 04:23 PM

Shahrukh Khan

भारत में शाहरुख़ खान(Shahrukh Khan) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। आईपीएल ऑक्शन के दौरान केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया था, जिसके बाद देश भर में केकेआर के मालिक शाहरुख़ खान को टारगेट किया जा रहा है और उन पर देशद्रोह जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

अब नया मामला सामने आया है जिसमें कुछ धार्मिक नेता शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) को देश से माफी मांगने के लिए कह कह रहे हैं। आपको बता दें, मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल ऑक्शन में चयन होने के बाद भारत में बढ़ते विरोध को देखते हुए बीसीसीआई ने केकेआर मैनेजमेंट को रिप्लेस करने का आदेश जारी कर दिया।

Shahrukh Khan को लेकर दिया गया बयान

बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) देश के भीतर आम लोगों के साथ ही नेताओं और इमाम का विरोध भी झेल रहे हैं। कुछ दिन पहले बीजेपी नेता संगीत सोम ने शाहरुख़ खान को देश का गद्दार बताया था क्योंकि उनकी फ़्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में बांग्लादेश के बाएँ हाथ के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल कर लिया था।

विरोध का मुख्य कारण बांग्लादेश के भीतर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार हैं। जब से बांग्लादेश में यूनुस सरकार आई है, तब से वहां हिंदुओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं।

इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा Shahrukh Khan माफी माँगें

ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम, उमर अहमद इलियासी ने कहा है कि ''बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) को देश से माफी माँगनी चाहिए। शाहरुख़ खान खुद आगे आकर बयान जारी करें और कहें कि बांग्लादेश में जो हिंदुओं के साथ हो रहा है वह ग़लत है, और तत्काल प्रभाव से मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करें।''

उन्होंने कहा, ''क्या शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) को मालूम नहीं कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ क्या हो रहा है?'' इंडियन प्रीमियर लीग में तीन बार की विजेता रही केकेआर को भी मालूम नहीं था कि आगे ऐसा होने वाला है। देश में ऐसी परिस्थिति को देखते हुए टीम मैनेजमेंट बीसीसीआई के आदेश को मानते हुए उन्हें रिप्लेस करने का प्लान बना रही है। हालांकि, केकेआर ने भी आधिकारिक तौर पर मुस्तफिजुर को बाहर करने की घोषणा कर दी है।

AUS vs ENG 5th Test Prediction in Hindi: सिडनी टेस्ट में कौन मारेगा बाज़ी? जानें रन, विकेट और विजेता की पूरी रिपोर्ट

शिवसेना नेता संजय निरुपम का बयान

इससे पहले शिवसेना नेता संजय निरुपम ने भी शाहरुख़ खान से आग्रह करते हुए कहा था कि वे बांग्लादेशी खिलाड़ी को अपनी टीम से हटा दें, जिससे वे निशाना न बनें। उन्होंने कहा कि ''बांग्लादेशी खिलाड़ी को हटाने के बाद उनके हितों की भी रक्षा होगी। जब पूरा देश बांग्लादेश के खिलाफ गुस्से में है तो कोई भी व्यक्ति उस गुस्से का निशाना बन सकता है। अगर शाहरुख़ खान की टीम में कोई बांग्लादेशी खिलाड़ी है, तो हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे उसे टीम से हटा दें, इससे पहले कि वह बड़ा निशाना बने।''

यह उनके अपने हित में होगा और भारत के हितों की भी रक्षा करेगा। शिवसेना यूबीटी गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि ''बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में भारतीय धरती पर खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अगर केकेआर के मालिक शाहरुख़ खान ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से नहीं हटाया, तो वे इस देश की भावनाओं को नहीं समझते। बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में भारतीय धरती पर खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। पाकिस्तानी और बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।''

वे हमारे हिंदू भाई-बहनों की हत्या के लिए हमसे नफ़रत करते हैं। शाहरुख़ खान को उस बांग्लादेशी क्रिकेटर को तुरंत अपनी टीम से हटा देना चाहिए। अगर वह इतने हंगामे के बाद भी ऐसा नहीं करते हैं, तो यह साबित हो जाएगा कि भले ही वे इस देश में रहते हैं और यहाँ पैसा कमाते हैं, लेकिन वे इस देश की भावनाओं को नहीं समझते।

3 धाकड़ विदेशी तेज गेंदबाज, जो निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान को KKR में कर सकते रिप्लेस

Tagged:

bcci kkr IPL2026 ShahRukhKhan MustafizurRahman
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

बांग्लादेशी मुद्रा में लगभग 12.37 करोड़ से 12.50 करोड़ टका के बीच है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com