टी20 वर्ल्ड कप के बीच शाहिद अफरीदी ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, बोले 'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे....'

Published - 11 Feb 2026, 03:33 PM | Updated - 12 Feb 2026, 01:01 PM

Shahid Afridi
Shahid Afridi : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलने की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से पहले उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, शाहीद अफरीदी (Shahid Afridi) से एक शो के दौरान भारत की बुराई करते हुए कहा कि, इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं. 2 बेच रहे हैं और 2 खरीद रहे हैं. अब उनका यह बयान सुनने के बाद भारतीय फैंस भड़के हुए हैं और दिग्गज क्रिकेटर को खरी-खोटी सुना रहे हैं.

Shahid Afridi ने भारत पर साधा निशाना

Untitled 1 Copy 102

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह हमेशा की तरह ही इंडिया के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि "इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं. 2 बेच रहे हैं और 2 खरीद रहे हैं.

अगर नीचे काम करने वालों को इन्हीं चारों को खुश करना है तो ऐसे चीजें चलती नहीं हैं" अफरीदी की बातों से साफ है कि वह इंडिया के साथ आईसीसी भी चिढ़े हुए हैं.

हालांकि, अफरीदी ने यह भी कहा कि, भारत विकास के मामले में पाकिस्तान से 10 साल पीछे चल रहा है. वह पाकिस्तान से मुकाबला करने की सोचते हैं. पूर्व क्रिकेटर यही नहीं रूके. उन्होंने आगे कहा, भारत को पाकिस्तान का दुश्मन कहना भी पाप है.

सीजन से पहले ही RCB-MI के बीच तनातनी, अंबानियों ने ठुकराई कोहली के टीम के ये ख़ास गुजारिश

ICC के आगे पाकिस्तान की एक नहीं चली

पाकिस्तान ने जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ना खेलने की धमकी दी थी, तब उन्हें लगा था कि आईसीसी और बीसीसीआई दवाब में आ जाएंगे. लेकिन ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एक नहीं मानी. अंत में उन्हें खुद झुककर इंडिया के खिलाफ मुकाबले के लिए हां कह दिया. अब अफरीदी (Shahid Afridi) के बयान से साफ जाहिर है कि उन्हें ICC की मनमर्जी चलाना पंसद नहीं आया है.

अफरीदी की बौखलाहट बता रहा है कि पूरा पाकिस्तान अभी इस बात को नहीं पचा पाया है कि ICC ने उनकी कोई बात नहीं मानी. अफरीदी की बातों से पाक बोर्ड की लाचारी साफ दिखाई दे रही है.

पाक को उम्मीद थी की भारत के खिलाफ मुकाबले से बहिष्कार करने से आईसीसी उनकी शर्तों को मान लेगा. लेकिन हुआ इसका उल्टा, और पाक को ही अपना सर झुकाना पड़ा.

पाकिस्तान के 'भट्टा' बॉलर उस्मान तारिक के सपोर्ट में उतरें रविचंद्रन अश्विन, पोस्ट कर खुलेआम किया समर्थन

Tagged:

team india IND vs PAK Shahid Afridi T20 World Cup
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

शाहिद अफरीदी ने कहा इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं. दो खरीद रहे हैं और दो बेच रहे हैं

15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मैच होगा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com