'उसे बनाओ कप्तान....' शाहिद अफरीदी ने सलमान आगा की जगह इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने की उठाई मांग
Published - 01 Mar 2026, 11:38 AM | Updated - 01 Mar 2026, 11:44 AM
Shahid Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है. ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया. पल्लेकेले में खेले गए इस मैच में पाक टीम पांच रनों से जीतने में कामयाब रही. लेकिन फिर भी 2026 विश्व कप से बाहर हो गई. क्योंकि ग्रीन जर्सी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को लंबे रनों के अंतर से हराना था. हालांकि, वह यह कारनामा करने में असफल रही. जिसकी कीमत उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होकर चुकानी पड़ी.
इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने सलमान अली आगा की कप्तानी पर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद क्रिकेट जगत में तहलका मच गया है.
Shahid Afridi ने किसे बनाने चाहते हैं कप्तान?

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले अफरीदी (Shahid Afridi) ने दावा किया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद सलमान अली आगा से कप्तानी छिनी जा सकती है. उनके अनुसार अगर शादाब खान ग्रीन टीम के नए कप्तान होंगे.
शाहिद (Shahid Afridi) का कहना है कि माइक हेसन मुख्य कोच बने रहते हैं, तो शादाब का कप्तान बनना तय है. क्योंकि दोनों दिग्गज पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड में भी एक-दूसरे के साथ काम कर चुके हैं.
Shahid Afridi के मुताबिक, शादाब ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. अगर सलमान आगा के बाद वो कप्तान बनते हैं, तो उन्हें अच्छा लगेगा. शादाब के अलावा पाकिस्तान के पास दूसरा विकल्प भी नहीं है और कप्तान उसे होना चाहिए जो अच्छा प्रदर्शन करता है. दिलचस्प बात यह है कि अफरीदी ने यह स्टेटमेंट श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया था.
वेस्टइंडीज को हराकर सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया, फिर जानें वहां किससे होगा मुकाबला
वर्ल्ड कप 2026 से बाहर पाकिस्तान, सलमान अली आगा को मिलेगी सजा
बता दें कि भारत के खिलाफ मिली हार के बाद शाहीन अफरीदी ने कप्तान बदलने की मांग उठाई थी. उनके अलावा शोएब मलिक भी कह चुके हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान का कप्तान बदलना तय है. सलमान की जगह शादाब खान नए अधिकारी हो सकते हैं. वहीं, श्रीलंका के खिलाफ जीत के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद सलमान अली आगा से मीडिया ने उनकी कप्तानी को लेकर सवाल किया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आप खुद कप्तान छोड़ेंगे या बोर्ड हटाएगा? सलमान आगा ने जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि अभी जो भी फैसला लिया जाएगा वो भावुक होगा. वापस जाएंगे, थोड़ा सा समय लेंगे और तीन-चार बाद जो भी फैसला होगा वह लेंगे.’
टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब सीधे इस देश से खेलेगा भारत, 3 ODI और एक टेस्ट मैच की होगी सीरीज
Tagged:
Shahid Afridiऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर