“विराट मुझसे डरता है....” शाहीन अफरीदी ने दिया बेतुका बयान, भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ उगला जहर

Published - 24 Mar 2026, 09:46 AM | Updated - 24 Mar 2026, 10:05 AM

Shaheen Afridi
Shaheen Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पिछले लंबे वक्त से अपने खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने अपने निराशाजनक परफॉर्मेंस से फैंस को निराश किया था. इसी वजह से उन्हें नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

विश्व कप के बाद पाकिस्तान अफरीदी की कप्तानी में बांग्लादेश से वनडे श्रृंखला भी हार गया. इसके बावजूद शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) का बड़बोलापन खत्म नहीं हो रहा है. हाल ही में उन्होंने भारतीय स्टार विराट कोहली पर अटपटा बयान दिया है.

Shaheen Afridi विराट कोहली पर क्या बोले?

Shaheen Afridi

शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम पर बड़ा स्टेटमेंट दिया है. उनका कहना है कि इंडियन बैटर उनकी गेंदबाजी से डरते हैं. अपने खौफ को छिपाने के लिए वह रन बनाते हैं.

वह जब भी मेरे आगे आते हैं तो दबाव में रहते हैं. लेकिन कूल बनकर दिखाने की कोशिश करते हैं कि मुझसे उन्हें डर नहीं लगता है. Shaheen Afridi ने कहा कि,

“विराट और दूसरे भारतीय बल्लेबाज मेरी गेंदबाजी से डरते हैं, लेकिन इसे छिपाने के लिए वे मेरे खिलाफ रन बनाते हैं। वे हमेशा मेरे सामने दबाव में रहते हैं, फिर भी वे मुझे दबाव में डालने की कोशिश करते हैं ताकि यह दिखा सकें कि वे मुझे गंभीरता से नहीं लेते हैं। मुझे उम्मीद है कि आप समझ रहे होंगे कि मैं क्या कहने की कोशिश कर रहा हूं।”

शाहीन के अंडर पाकिस्तानी ने गंवाई ODI सीरीज

शाहीन अफरीदी इस वक्त अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. इसके बावजूद वह विराट कोहली और इंडियन टीम के ऊपर ऐसा बयान देकर फंस गए हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूब अलोचना कर रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी शाहीन शाह अफरीदी सिर्फ 4 ही विकेट हासिल कर पाए थे.

वह पावरप्ले में भी विकेट लेने में विफल रहे. हालांकि, तीसरे ODI में अफरीदी (Shaheen Afridi) ने बल्ले से 37 रनों की धमाकेदार पारी खेली. फिर भी पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथों श्रृंखला गंवानी पड़ी.

ऑक्शन में रहे अनसोल्ड, लेकिन अब IPL 2026 में मचाएंगे धमाल! 4 खिलाड़ियों की हुई वाइल्डकार्ड एंट्री

शाहीन शाह अफरीदी का प्रदर्शन

शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अब तक 33 टेस्ट, 74 वनडे और 103 टी20i मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 121 विकेट हासिल किए. ODI में शाहीन शाह ने 25.1 की औसत और 5.62 की इकोनॉमी से 139 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं, T20I में अफरीदी ने 21.4 की एवरेज और 7.84 के इकोनॉमी से 136 विकेट हासिल किए.

पैट कमिंस की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से संभालेंगें फिर से टीम की कप्तानी

Tagged:

Virat Kohli team india IND vs PAK Shaheen Afridi
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

103 टी20i मैच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com