शाहरुख खान गद्दार, अगर मुस्ताफिजुर आया तो वापस नहीं जायेगा: बीजेपी नेता संगीत सोम

Published - 02 Jan 2026, 04:29 PM | Updated - 03 Jan 2026, 01:01 PM

Mustafizur Rahman

Mustafizur Rahman: 16 दिसंबर को आईपीएल 2026 का ऑक्शन हुआ था, जिसमें सभी फ्रैंचाइज़ियों ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए दांव-पेंच लगाए। आईपीएल ऑक्शन में कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आज़माने के लिए नाम दिए, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड जैसी आईसीसी की मुख्य टीमों के खिलाड़ी शामिल हुए। हाल ही में बीजेपी नेता संगीत सोम ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को निशाना बनाकर बयान दिया है।

संगीत सोम का Mustafizur Rahman और शाहरुख पर तंज

मेरठ के रहने वाले बीजेपी नेता संगीत सोम ने एक बयान दिया, जिसको लेकर वे काफी चर्चा में हैं। एक्स जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था पर रोशन राय नामक यूज़र ने एक पोस्ट साझा किया। इसमें सोम एक सभा को संबोधित करते हुए कहते हैं कि समझ नहीं आता, शाहरुख खान जैसे गद्दारों को अगर यहां तक पहुंचाया है तो देश के लोगों ने पहुंचाया है।

अगर आपको पैसा मिलता है तो देश के लोगों की वजह से मिलता है, मगर आप उन्हीं पैसों से देश के साथ गद्दारी करते हैं। कभी पाकिस्तान जैसे देश को चंदा देने की बात करते हैं। इसी दौरान उन्होंनें मुस्ताफिजुर रहमान(Mustafizur Rahman) को लेकर भी बयान दिया है।

Mustafizur Rahman वापस नहीं जा पाएंगे: संगीत सोम

आईपीएल ऑक्शन 2026 में मुस्ताफिजुर रहमान(Mustafizur Rahman) को शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। आपको बता दें कि केकेआर टीम का मालिकाना हक शाहरुख खान के पास है। बीजेपी नेता संगीत सोम ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर रहमान जैसे खिलाड़ी इस देश के अंदर खेलने आते हैं तो वे एयरपोर्ट से बाहर कदम नहीं रख पाएंगे।

हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने बांग्लादेश गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने लिखा “जयशंकर किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं तो वह विदेश नीति है, लेकिन किसी खिलाड़ी को खरीदा तो शाहरुख गद्दार?” इस साल आईपीएल 26 मार्च से शुरू होने वाला है।

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, MI के 3 तो RCB-CSK के 2-2 खिलाड़ियों को मौका

कौन हैं बीजेपी नेता संगीत सोम

48 वर्षीय संगीत सोम बीजेपी नेता हैं, जो मेरठ के सरधना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं जिन्होंनें मुस्ताफिजुर रहमान(Mustafizur Rahman) को धमकाया। उनका जन्म 1 जनवरी 1978 को मेरठ जिले की सरधना तहसील के ग्राम आलमगीर फरीदपुर में ठाकुर ओमवीर सिंह के संपन्न कृषि परिवार में हुआ था।

संगीत सोम दो बार 2013 और 2017 में विधायक रह चुके हैं लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। आपको बता दें कि वे 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों में से एक रहे हैं। उन्हें हिंदू छवि वाला नेता माना जाता है। इससे पहले भी उनके नाम ऐसे बयानों को लेकर चर्चा में रही है।

उसे पक्का खिलाना चाहिए...'रविचंद्रन अश्विन ने CSK को इस खिलाड़ी को इलेवन में जरुर शामिल करने की दी सलाह


Tagged:

MUSTAFIZUR RAHMAN Shahrukh Khan BJP Sangeet Som
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com