SEC vs JSK 24th T20 Prediction in Hindi: SA20 में आज कौन बनेगा टॉप रन-स्कोरर और कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 14 Jan 2026, 03:07 PM | Updated - 14 Jan 2026, 03:12 PM

SEC vs JSK
SEC vs JSK SA20 League 2026

SA20 2025-26: सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स SA20 लीग का 23वा मैच आज सेंट जॉर्ज पार्क, ग्केबेरहा में खेला जाएगा। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने अभी तक टूर्नामेंट में 7 में से 3 मैच जीते हैं और 2 मैच रद्द रहे हैं वह 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। जॉबर्ग सुपर किंग्स ने 7 में से 3 मैच जीते हैं और 2 मैच रद्द रहे हैं वह 17 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

दोनों टीम इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

SEC vs JSK SA20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 7

  • सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीते: 4

  • जॉबर्ग सुपर किंग्स ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

सनराइजर्स ईस्टर्न केप LWLWW
जॉबर्ग सुपर किंग्स LLWWW

सेंट जॉर्ज पार्क, ग्केबेरहा पिच रिपोर्ट:

यह मैच सेंट जॉर्ज पार्क, ग्केबेरहा (दक्षिण-अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 12 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं। सेंट जॉर्ज पार्क की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग मिलती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स भी प्रभावी साबित होते हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 152 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 128 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 75%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 74%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs51 Runs45 Runs
10 Overs77 Runs67 Runs
15 Overs111 Runs104 Runs
20 Overs160 Runs145 Runs

SEC vs JSK 24th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • जेम्स विंस ने पिछले मैच में केप टाउन के खिलाफ 43 गेंद में 77 रन बनाए हैं यह लगातार दो अर्धशतक लगा चुके हैं और अच्छी फार्म में है। इस मैच में भी अच्छी पारी की उम्मीद की जा सकती है।

  • क्विंटन डी कॉक ने सनराइजर्स के तरफ से अभी तक 5 मैच में सर्वाधिक 218 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह अच्छा योगदान कर सकते हैं।

SEC vs JSK 24th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • एनरिक नोर्टजे ने सुपर जॉइंट्स के खिलाफ किफायती गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। यह लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं इस मैच में भी 2 से 3 विकेट लेने की उम्मीद है।

  • एडम मिल्ने ने सनराइजर्स के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की है और 9 विकेट ले चुके हैं। यह पावर प्ले में विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।

SEC vs JSK 24th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

सनराइजर्स ईस्टर्न केप की बल्लेबाजी यूनिट से क्विंटन डी कॉक, जॉर्डन हरमन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं दूसरी ओर जॉबर्ग सुपर किंग्स की ओर से जेम्स विंस और रिचर्ड ग्लीसन को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी अब तक फ्लॉप रहे हैं। इसलिए इस मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के जीतने की संभावना ज्यादा है।

SEC vs JSK 24th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन, ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), मार्को जेनसेन, सेनुरन मुथुसामी, लुईस ग्रेगरी, एनरिक नोर्टजे, एडम मिल्ने, थारिंडू रथनायके

जॉबर्ग सुपर किंग्स: जेम्स विंस, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), मैथ्यू डिविलियर्स, वियान मुल्डर, माइकल-काइल पेपर (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, प्रेनेलन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, अकील होसेन, नंद्रे बर्गर, डैनियल वॉरल

सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स SA20 League के लिए स्क्वाड:

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: जॉनी बेयरस्टो, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन, ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), मार्को जेनसेन, सेनुरन मुथुसामी, लुईस ग्रेगरी, एनरिक नोर्टजे, एडम मिल्ने, थारिंडू रथनायके, क्रिस्टोफर किंग, जेपी किंग, मिशेल वैन ब्यूरेन, जेम्स कोल्स, बेयर्स स्वानेपेल, पैट्रिक क्रूगर, लूथो सिपामला

जॉबर्ग सुपर किंग्स: जेम्स विंस, मैथ्यू डिविलियर्स, माइकल-काइल पेपर (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (कप्तान), वियान मुल्डर, प्रेनेलन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, अकील होसेन, नंद्रे बर्गर, डैनियल वॉरल, जेरेन बाकर, नील टिमर्स, जैन्को स्मिट, स्टीव स्टोक, डुआन जेनसेन, शुभम रंजन, रिवाल्डो मूनसामी, रिचर्ड ग्लीसन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Sunrisers Eastern Cape sa20 league Joburg Super Kings SEC vs JSK
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

सेंट जॉर्ज पार्क की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com