SEC vs DSG 21st T20 Prediction in Hindi: SA20 में आज कौन बनेगा टॉप रन-स्कोरर और कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 11 Jan 2026, 03:41 PM | Updated - 11 Jan 2026, 03:42 PM

SEC vs DSG 21st T20 Prediction
SEC vs DSG 21st T20 SA20 League 2026

SA20 2025-26: सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम डरबन सुपर जायंट्स SA20 लीग का 21वा मैच आज सेंट जॉर्ज़ पार्क, ग्केबेरहा में खेला जाएगा। इन दोनों के बीच पिछला मैच खराब मौसम के वजह से रद्द रहा है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने अभी तक टूर्नामेंट में 6 में से 3 मैच जीते हैं और 2 मैच रद्द रहे हैं वह 19 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

डरबन सुपर जायंट्स ने 7 में से 1 मैच जीता है और 3 मैच रद्द रहे हैं वह 10 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है। डरबन सुपर जायंट्स इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

SEC vs DSG SA20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 7

  • सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीते: 6

  • डरबन सुपर जायंट्स ने जीते: 1

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: सिर्फ गंभीर की सिफारिश पर टीम इंडिया से खेल रहा ये फ्लॉप खिलाड़ी, नहीं तो जिम्बाब्वे से भी खेलने लायक नहीं

हालिया फॉर्म:

सनराइजर्स ईस्टर्न केप WLWWL
डरबन सुपर जायंट्स LLLWW

सेंट जॉर्ज़ पार्क, ग्केबेरहा पिच रिपोर्ट:

यह मैच सेंट जॉर्ज़ पार्क, ग्केबेरहा (दक्षिण-अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 11 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं। यहां की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 152 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 125 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने वाली टीम की जीत: 82%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 75%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs51 Runs43 Runs
10 Overs75 Runs73 Runs
15 Overs115 Runs107 Runs
20 Overs165 Runs153 Runs

SEC vs DSG 21st T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • क्विंटन डी कॉक: इन्होंने पिछले मैच में 41 गेंद में 79 रन बनाए हैं यह अभी तक 205 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी सनराइजर्स केप टाउन की तरफ से प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे।

  • जॉर्डन हरमन: यह भी अच्छी फार्म में चल रहे हैं पिछले तीन मैचों में लगातार 40+ स्कोर किया है। यह अभी तक 146 रन बना चुके हैं इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

SEC vs DSG 21st T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • एडम मिल्ने: प्रीटोरिया कैपिटल के खिलाफ पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक कुल 8 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • एनरिक नोर्टजे: इन्होंने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 9 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी 1 से 2 विकेट लेने की उम्मीद है।

SEC vs DSG 21st T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

सनराइजर्स ईस्टर्न केप इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप हेड-टू-हेड आंकड़ों में डरबन सुपर जायंट्स से आगे रही है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है और अंकतालिका में पहले स्थान पर चल रही है जिससे सनराइजर्स का मनोबल ऊपर है।

SEC vs DSG 21st T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: जॉनी बेयरस्टो, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन, ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), मार्को जेनसेन, सेनुरन मुथुसामी, लुईस ग्रेगरी, एनरिक नोर्टजे, एडम मिल्ने, लुथो सिपामला

डरबन सुपर जायंट्स: केन विलियमसन, मार्केस एकरमैन, जोस बटलर, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), इवान जोन्स, डेविड वीज़, गेराल्ड कोएत्ज़ी, सुनील नरेन, क्वेना मफाका, नूर अहमद

सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम डरबन सुपर जायंट्स SA20 League के लिए स्क्वाड:

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन, मार्को जेनसेन, सेनुरन मुथुसामी, लुईस ग्रेगरी, एनरिक नोर्टजे, एडम मिल्ने, लुथो सिपामला, पैट्रिक क्रूगर, बेयर्स स्वानेपोएल, जेम्स कोल्स, मिशेल वैन ब्यूरेन, अल्लाह ग़ज़नफ़र, जेपी किंग, क्रिस्टोफर किंग

डरबन सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मार्केस एकरमैन, जोस बटलर, इवान जोन्स, डेविड वीज़, सुनील नरेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्वेना मफाका, नूर अहमद, साइमन हार्मर, दयान गैलीम, लियाम लिविंगस्टोन, डेरिन डुपाविलॉन, ईथन बॉश, डेविड बेडिंघम, एंडिले सिमेलेन, गिस्बर्ट वेगे

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Sunrisers Eastern Cape Durban Super Giants SEC vs DSG 21st T20 Prediction SEC vs DSG 21st T20 SEC vs DSG
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यहां की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है। स्पिनरों को भी बीच के ओवरों में थोड़ी मदद मिलती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com