SCO vs ITA Match Prediction in Hindi, Match 7: कोलकाता में किस टीम का बजेगा जीत का डंका? देखें पूरी रिपोर्ट
Published - 08 Feb 2026, 11:15 AM | Updated - 08 Feb 2026, 11:24 AM
Table of Contents
SCO vs ITA Match Prediction: स्कॉटलैंड और इटली के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का सातवां मैच ईडन गार्डन, कोलकाता में 9 फरवरी को खेला जाएगा। स्कॉटलैंड टीम बांग्लादेश के बाहर होने की वजह से टूर्नामेंट में जगह बनाने में कामयाब रही। दूसरी तरफ इटली पहली बार आईसीसी के बड़े इवेंट में हिस्सा ले रही है। इटली टीम ने अपने दोनों अभ्यास मैचों में जीत दर्ज की है जबकि स्कॉटलैंड वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मैच 35 रन से हारी है।
दोनों टीमों की कोशिश इस मैच में टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SCO vs ITA Match Prediction पर नजर डालेंगे।
SCO vs ITA Match 7 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: स्कॉटलैंड बनाम इटली (ICC T20 WC 2026)
स्टेडियम: ईडन गार्डन, कोलकाता
मैच की तारीख: 9 फरवरी 2026 (11:00 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग: Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 2
स्कॉटलैंड ने जीते: 1
इटली ने जीते: 1
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| स्कॉटलैंड | L | L | L | L | L |
| इटली | W | W | W | L | L |
ईडन गार्डन, कोलकाता पिच रिपोर्ट:
SCO vs ITA टूर्नामेंट का सातवां मैच ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला जाएगा। ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है।
पहली पारी का औसत स्कोर: 154 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 135 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 47%
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 68%
SCO vs ITA Match Prediction: जानें इस स्टेडियम पर हालिया 3 मैचों में रन बनने का ट्रेंड।
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 42 Runs | 46 Runs |
| 10 Overs | 71 Runs | 75 Runs |
| 15 Overs | 112 Runs | 113 Runs |
| 20 Overs | 159 Runs | 149 Runs |
SCO vs ITA Match 7 संभावित प्लेइंग-XI:
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुनसे, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (c), मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, सफ्यान शरीफ, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी
इटली: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (c), मार्कस कैम्पोपियानो, हैरी मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, बेन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन
SCO vs ITA Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
रिची बेरिंगटन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में 24 गेंद में 42 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
एंथनी मोस्का इटली के सलामी बल्लेबाज हैं। यूएई के खिलाफ इन्होंने 22 गेंदों में 56 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
SCO vs ITA Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
ग्रांट स्टीवर्ट ने पिछले मैच में यूएई के खिलाफ 3 विकेट लिए हैं। यह इटली की तरफ से लगातार बल्ले और गेंद से अच्छा योगदान कर रहे हैं।
जेजे स्मट्स इटली टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हैं। पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।
SCO vs ITA Match Prediction: ईडन गार्डन में कौन मारेगा बाजी?
स्कॉटलैंड टीम अनुभव के मामले में इटली से आगे है। हालांकि इटली टीम ने दोनों अभ्यास मैच जीते हैं और टीम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं इसलिए इस मैच में इटली थोड़ा आगे है।
स्कॉटलैंड बनाम इटली ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:
स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन, टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, ज़ैनुल्लाह इहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुनसे, सफ़यान शरीफ़, मार्क वॉट, ब्रैडली व्हील।
इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैम्पोपियानो, जियान पिएरो मीडे, ज़ैन अली, अली हसन, क्रिशन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रका।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Scotland Cricket team Italy cricket team ICC T20 WC 2026 SCO vs ITA Match Prediction SCO vs ITAऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।