SCO vs HUR 12th T20 Prediction in Hindi: BBL में आज किसका चलेगा बल्ला और कौन करेगा विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 25 Dec 2025, 01:32 PM | Updated - 25 Dec 2025, 01:34 PM
Table of Contents
BBL 2025: पर्थ स्कॉर्चर्स और होबार्ट हरीकेंस के बीच बिग बैश लीग टूर्नामेंट का 12वां मैच खेला जाएगा। पर्थ स्कॉर्चर्स ने अभी तक 1 मैच जीता है और वह चौथे स्थान पर है। दूसरी तरफ होबार्ट हरीकेंस ने मेलबॉर्न रेनेगेड्स को 7 विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की है और वह 4 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....
SCO vs HUR 12th T20 BBL 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
स्टेडियम: ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)
मैच की तारीख: 26 दिसंबर 2025 (03:45 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
| मैच | पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीते | होबार्ट हरीकेंस ने जीते | ड्रॉ/टाई |
| 10 | 7 | 3 | 0 |
हालिया फॉर्म:
पर्थ स्कॉर्चर्स यह पिछले 5 में से 1 मैच जीता है वही होबार्ट हरीकेंस ने 3 मैच जीतें है।
| पर्थ स्कॉर्चर्स | L | W | W | W | W |
| होबार्ट हरीकेंस | W | L | W | W | L |
ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ पिच रिपोर्ट:
यह मैच ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 45 मैच (BBL) खेले गए हैं जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 143 रन है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 60% मैच जीते हैं और स्पिनर्स ने 70% विकेट लिए हैं।
आइए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 45 Runs | 48 Runs |
| 10 Overs | 73 Runs | 79 Runs |
| 15 Overs | 114 Runs | 115 Runs |
| 20 Overs | 169 Runs | 162 Runs |
SCO vs HUR 12th T20 Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?
बेन मैकडरमॉट: होबार्ट हरीकेंस के तरफ से पिछले मैच में 49 रन बनाए हैं। यह अभी तक 3 पारियों में 156 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी 50-60 रन बना सकते हैं।
कूपर कोनोली: पर्थ स्कॉर्चर्स के तरफ से अच्छी फार्म में है पिछले मैच में 77 रन बनाए हैं। यह अभी तक 2 पारियों में 136 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी 30-40 रन बना सकते हैं।
SCO vs HUR 12th T20 Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?
क्रिस जॉर्डन: यह काफी अनुभव भी गेंदबाज है इन्होंने अभी तक 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 2 से 3 विकेट ले सकते हैं।
नाथन एलिस: होबार्ट हरीकेंस के कप्तान है इन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट ले सकते हैं।
SCO vs HUR 12th T20 Prediction: किस टीम की होगी जीत?
पर्थ स्कॉर्चर्स इस मैच में विजेता रह सकती है। पर्थ स्कॉर्चर्स ने पिछले मैच में 257 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया है। लेकिन टीम के गेंदबाज इस बड़े टोटल का डिफेंड करने मेंनाकामयाब रहे है। पर्थ स्कॉर्चर्स की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है और होबार्ट हरीकेंस के खिलाफ रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। इस मैदान पर भी स्कॉर्चर्स ने 60% मुकाबले जीते हैं वही होबार्ट का जीत प्रतिशत 37% रहा है।
SCO vs HUR 12th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
पर्थ स्कॉर्चर्स: मिशेल मार्श, फिन एलन (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, एरॉन हार्डी, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, निक हॉबसन, एश्टन एगर, झाई रिचर्डसन, जोएल पेरिस, ब्रॉडी काउच
होबार्ट हरीकेंस: मिशेल ओवेन, टिम वार्ड, निखिल चौधरी, बेन मैकडरमॉट, रेहान अहमद, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), क्रिस जॉर्डन, नाथन एलिस (कप्तान), रिशाद हुसैन, रिले मेरेडिथ
पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम होबार्ट हरीकेंस BBL 2025 के लिए स्क्वाड:
पर्थ स्कॉर्चर्स: मिशेल मार्श, फिन एलन (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, एरॉन हार्डी, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, निक हॉबसन, एश्टन एगर, झाई रिचर्डसन, जोएल पेरिस, ब्रॉडी काउच, महली बियर्डमैन, सैम फैनिंग, जोएल कर्टिस, ब्राइस जैक्सन
होबार्ट हरीकेंस: मिशेल ओवेन, टिम वार्ड, निखिल चौधरी, बेन मैकडरमॉट, रेहान अहमद, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), क्रिस जॉर्डन, नाथन एलिस (कप्तान), रिशाद हुसैन, रिले मेरेडिथ, बिली स्टैनलेक, जैक्सन बर्ड, विल प्रेस्टविज सपोर्ट स्टाफ
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।