काबुल में एयरस्ट्राइक के बाद बर्बादी का मंजर, राशिद खान ने पाकिस्तान को घेरते हुए लिखा, 'यह युद्ध...'
Published - 17 Mar 2026, 11:32 AM | Updated - 17 Mar 2026, 01:07 PM
Table of Contents
Rashid Khan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान की दुश्मनी खतरनाक रूप ले चुकी है. राजधानी काबुल में रात 9 बजे हंगामा मच गया. जब पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक ड्रग रीहैबिलिटेशन अस्पताल पर आकर गिरी, जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हो गई है.
जबकि, 250 लोगों के घायल होने की खबर है. अब इस दर्दनाक घटना पर अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान (Rashid Khan) ने दुख जाहिर किया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हुए श्राप दिया है.
Rashid Khan ने क्या लिखा?
I am deeply saddened by the latest reports of civilian casualties as a result of Pakistani airstrikes in Kabul. Targeting civilian homes, educational facilities or medical infrastructure, either intentional or by mistake, is a war crime. The sheer disregard for human lives,… pic.twitter.com/DbFRRh2qAJ
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) March 16, 2026
अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान (Rashid Khan) ने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत पर गुस्सा व्यक्त किया है. उन्होंने X पर लिखा है, 'काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण आम नागरिकों के हताहत होने की ताज़ा रिपोर्टों से मुझे गहरा दुख हुआ है। आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या चिकित्सा सुविधाओं को निशाना बनाना—चाहे जान-बूझकर किया गया हो या गलती से—एक युद्ध अपराध है।
Rashid Khan ने आगे लिखा," इंसानी जानों के प्रति इस तरह की घोर उपेक्षा, खासकर रमज़ान के पवित्र महीने में, बेहद घिनौनी और गहरी चिंता का विषय है। इससे केवल फूट और नफ़रत ही बढ़ेगी। मैं संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार एजेंसियों से अपील करता हूँ कि वे इस ताज़ा अत्याचार की गहन जाँच करें और इसके दोषियों को जवाबदेह ठहराएँ।"
इस मुश्किल घड़ी में मैं अपने अफ़ग़ान लोगों के साथ खड़ा हूँ। हम इस सदमे से उबरेंगे, और एक राष्ट्र के रूप में फिर से उठ खड़े होंगे। हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं। इंशाअल्लाह!'
पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने जताया दुख
Tonight in Kabul, hope was extinguished at a hospital. Young men seeking treatment were murdered in a bombing by the Pakistani military regime. Mothers waited at the gates, calling their sons’ names. On the 28th night of Ramadan, their lives were cut short. pic.twitter.com/p12617D4de
— Mohammad Nabi (@MohammadNabi007) March 16, 2026
वहीं, अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा है, 'आज रात काबुल के एक अस्पताल में उम्मीद की लौ बुझ गई। इलाज के लिए आए युवा पुरुषों को पाकिस्तानी सैन्य शासन द्वारा की गई बमबारी में मार डाला गया। दरवाज़े पर खड़ी माताएँ अपने बेटों के नाम पुकारती रहीं। रमज़ान की 28वीं रात को, उनकी ज़िंदगी असमय ही छीन ली गई.'
जबकि 24 साल के इब्राहीम ज़दरान ने लिखा, 'आज रात मैंने यहाँ काबुल में एक ज़बरदस्त धमाका सुना। कुछ ही पलों बाद हमने एक अस्पताल से आसमान की ओर लपटें उठते देखीं। हमारे वे भाई, जो कल रोज़ा रखने वाले थे, अब या तो इस दुनिया में नहीं रहे, या फिर घायल हैं। आज रात जो भी परिवार शोक में डूबा है, मेरी संवेदनाएँ उन सभी के साथ हैं। काबुल दर्द में है। हम न्याय के लिए प्रार्थना करते हैं।'
IPL 2026 का फाइनल होगा इस स्टेडियम में, BCCI ने लगाई मुहर
पाकिस्तान ने हमले से किया इनकार

हालांकि, पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है. पाक सूचना मंत्री अताउल्लाह तारार ने कहा है कि, हमने किसी अस्पताल पर हमला नहीं किया है. पाकिस्तानी सेना ने काबुल और पूर्वी प्रांत नंगरहार में और सेना ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं. यानी की पाक मंत्री के अनुसार उन्होंने उस जगह को निशाना बनाया है जहां से अफगानिस्तान को ताकत मिलती है. जहां पर तकनीकी सहायता और हथियारों के भंडार है.
पाकिस्तान की इस हरकत पर अफगान खिलाड़ी एक जुट हो गए हैं, और इस मुश्किल की घड़ी में अपने देश के साथ खड़े हैं. राशिद खान (Rashid Khan) से लेकर लगभग सभी खिलाड़ियों ने X पर पोस्ट कर अपने नागरिकों की मौत पर दुख जताया है.
Virat Kohli ने चुनी RCB की ऑल-टाइम XI, क्रिस गेल से लेकर केएल राहुल तक को किया शामिल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर