6,6,6,6,6,6...विजय हज़ारे ट्रॉफी में सरफराज खान ने मचाया धमाल, 200 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, इतनी गेंदों में जड़ डाला शतक
Published - 01 Jan 2026, 01:08 PM | Updated - 02 Jan 2026, 12:28 PM
Table of Contents
Sarfaraz Khan: भारतीय टीम से बाहर चल रहे सरफराज खान ने विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से कहर बरपा रखा है। कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सरफराज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बाद से टीम इंडिया में मौका नहीं दिया है, लेकिन उनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद कमाल का है।
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के चौथे राउंड में मुंबई के लिए खेल रहे सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि विपक्षी टीम के गेंदबाजों के पास उसका बिल्कुल भी जवाब नहीं था। यहां तक कि बल्लेबाजी कर रहे सरफराज खान ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन कुटे।
किसके खिलाफ सरफराज ने जड़ा शतक?
भारतीय टीम के युवा धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बल्ले से शानदार शतकीय पारी खेली। 31 दिसंबर को एलीट ग्रुप सी में मुंबई का सामना गोवा की टीम से हुआ था।
जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों का कहर गोवा के गेंदबाजों पर जमकर टूटा, लेकिन इसमें सरफराज खान का योगदान सबसे अधिक रहा। छोटे कद के सरफराज गोवा के खिलाफ लंबे-लंबे सिक्स लगा रहे थे, जिसकी बदौलत मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 444 रन बनाए थे।
🤩 Take a bow, Sarfaraz Khan 🤩
— Cricbuzz (@cricbuzz) December 31, 2025
The Mumbai batter has smashed a 75-ball 157 against Goa in the Vijay Hazare Trophy match - including 𝟗 𝐟𝐨𝐮𝐫𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝟏𝟒 𝐬𝐢𝐱𝐞𝐬 #VijayHazareTrophy2025 pic.twitter.com/2g2LzdvnsQ
Sarfaraz Khan ने जड़ा सैकड़ा
गोवा के खिलाफ मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम के प्रारंभिक बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी केवल 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन इसके बाद मुंबई के रन आने की गति धीमी हो गई और उनका 300 पार पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था। लेकिन यहां से नंबर चार पर बैटिंग के लिए उतरे सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने मोर्चा संभाला और आते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी।
मैच में सरफराज ने पहले 56 गेंदों पर अपना शानदार शतक पूरा किया और देखते ही देखते 75 गेंदों पर 157 रन की आतिशी पारी खेल डाली, जिसमें 9 चौके और 14 छक्के शामिल थे। सरफराज की पारी में उनका स्ट्राइक रेट 209.33 का था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
सरफराज बने प्लेयर ऑफ द मैच
मुंबई ने सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की शानदार 157 रन की आतिशी पारी की मदद से स्कोर बोर्ड पर निर्धारित 50 ओवर में 444 रन लगाए थे। यहां से मुंबई की एक बड़ी जीत मानी जा रही थी, लेकिन गोवा ने अभिनव तेजराना के शतक और कप्तान दीपराज गांवकर के 28 गेंदों पर 70 रन की पारी की बदौलत 50 ओवर में 357 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बावजूद वह मैच को नहीं बचा सके।
गोवा को मैच में 87 रन की हार का सामना करना पड़ा था। जबकि मुंबई के लिए 157 रन की पारी खेलने वाले सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था। बता दें कि, सरफराज खान ने इस शतक से वनडे टीम में जगह की दावेदारी को ठोक दिया है।
गोवा में दारु पीते हुए नजर आई सारा तेंदुलकर, VIDEO जमकर हुआ वायरल
Tagged:
Vijay Hazare Trophy Sarfaraz Khan MUMBAI Goa cricket match India domestic cricket Vijay Hazare Trophy 2025ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर