सारा तेंदुलकर को एयरपोर्ट पर किया गया प्रपोज, रोज-रिंग देख चौंक गईं सचिन की लाडली

Published - 05 Feb 2026, 09:02 AM | Updated - 05 Feb 2026, 01:03 PM

Sara Tendulkar

Sara Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) अपनी सादगी के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती है। यूं कहे तो खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया से लेकर एयरपोर्ट तक, उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में सारा के साथ एयरपोर्ट पर एक ऐसी घटना घटी, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक फैन ने सरेआम सारा को गुलाब दे दिया, जिसे देख वह पूरी तरह हैरान रह गईं।

एयरपोर्ट पर Sara Tendulkar के साथ फिल्मी घटना जैसा मामला

Sara Tendulkar

मुंबई एयरपोर्ट पर अक्सर स्टार्स का जमावड़ा लगा रहता है लेकिन इस बार सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) का वहां होना कुछ ज्यादा ही खास बन गया। जैसे ही सारा अपनी कार से उतरकर टर्मिनल की ओर बढ़ीं, वहां मौजूद पैपराजी और फैंस ने उन्हें घेर लिया। इसी भीड़ के बीच से एक युवक अचानक सामने आया औ सारा को गुलाब फूल देने लगा।

उस युवक के हाथ में एक लाल गुलाब के साथ एक अंगूठी का बॉक्स था। सारा, जो अक्सर पैपराजी को मुस्कुराकर जवाब देती हैं, इस अचानक हुए वाकये से एक पल के लिए हैरान रह गईं। वहां मौजूद लोगों के लिए यह बिल्कुल किसी फिल्मी सीन जैसा था।

सारा ने अपनी शालीनता बनाए रखी, लेकिन उनके चेहरे के भाव साफ बता रहे थे कि वह इस तरह के पब्लिक प्रपोजल के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला, लेकिन तब तक यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुका था।

रणजी खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर USA के खिलाफ मौका देने की जिद पर अड़े

Sara Tendulkar का रिएक्शन देख फैन हुए गदगद

जब उस फैन ने सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) के सामने गुलाब और अंगूठी पेश की, तो सारा की पहली प्रतिक्रिया चौंकने वाली थी। वह अपनी हंसी रोक नहीं पाईं और उन्होंने बड़े ही विनम्र तरीके से उस प्रस्ताव को स्वीकार कर उसे अपने पास ऱखने का फैसला किया।

सारा ने युवक से कोई बहस नहीं की और न ही गुस्सा दिखाया, बल्कि एक छोटी सी मुस्कान के साथ गुलाब और अंगूठी को अपने पास रखा। फैंस के निवेदन पर सारा ने उसके साथ तस्वीर ली और जाने लगी। उनके इस व्यवहार की लोग सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं।

फैंस का कहना है कि महान सचिन तेंदुलकर की बेटी होने के नाते सारा में वही संस्कार और धैर्य दिखता है जो उनके पिता में है। हालांकि, कुछ लोगों ने इस घटना को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया, तो कुछ ने इसे फैंस की दीवानगी बताया। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को देखकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो शुभमन गिल का नाम लेकर भी चुटकी ली, क्योंकि अक्सर सारा का नाम उनके साथ जोड़ा जाता रहा है।

क्या निजता का हो रहा है उल्लंघन?

इस घटना के बाद एक बार फिर सेलिब्रिटीज की सुरक्षा और उनकी निजता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) भले ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। एयरपोर्ट जैसी सार्वजनिक जगहों पर इस तरह से किसी को गुलाब देना या उनके बेहद करीब जाना सुरक्षा के लिहाज से भी चिंताजनक है। कई व्यक्ति ने कमेंट करते हुए कहा कि फैंस को अपनी सीमाएं समझनी चाहिए ताकि सेलिब्रिटी सहज महसूस कर सकें।

सचिन तेंदुलकर का परिवार हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है, लेकिन सारा की बढ़ती फैन फॉलोइंग के कारण अब उनके लिए शांति से सफर करना मुश्किल होता जा रहा है। फिलहाल, सारा ने इस घटना पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है और वह अपने काम और निजी जीवन में व्यस्त हैं।

धोनी की भविष्यवाणी ने मचाया हलचल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये टीम बनेगी चैंपियन

Tagged:

team india sara tendulkar sachin tendulkar
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com