अर्जुन-सानिया के लिए सारा का इमोशनल भाषण वायरल, बोली 'मेरा भाई मेरा दिल, अब मेरा दिल तुम्हारे लिए धड़कता...'
Published - 14 Mar 2026, 11:34 AM | Updated - 14 Mar 2026, 11:53 AM
Table of Contents
Sara Tendulkar: क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी सानिया चंदोक के साथ संपन्न हो चुकी है. अर्जुन और सानिया ने 5 मार्च को फेरे लिए थे. अब भाई की शादी के एक हफ्ते बाद बहन सारा तेंदुलकर का एक वीडियो सामने आया है.
जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रही है, और अपने भाई और भाभी के लिए स्पीच दे रही है. इसके अलावा सारा (Sara Tendulkar) ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर शादी की कुछ तस्वीरें भी साझा की है.
Sara Tendulkar भाई की शादी पर हुई इमोशनल
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया के लिए सारा तेंदुलकर का भावुक भाषण 🥹❤️
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) March 13, 2026
सारा: मेरा भाई मेरा दिल है, अब मेरा दिल सानिया के लिए धड़कता है, इसलिए कृपया...see more pic.twitter.com/WIGoBpgkjG
दरअसल, अर्जुन की शादी के बाद सोशल मीडिया पर Sara Tendulkar का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह भावुक दिखाई दे रही है और अपने भाई-भाभी के लिए कुछ कह रही है. सारा कहती है, 'मेरा भाई मेरा दिल है, अब मेरा दिल सानिया के लिए धड़कता है, इसलिए कृपया मेरे भाई का ध्यान रखना और उसे प्यार देना. मैं आप दोनों से ही बहुत प्यार करती हूं और शादी की ढेर सारी बधाई.
मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं : सारा
View this post on Instagram
वहीं, शादी के 8 दिन बाद सारा ( Sara Tendulkar ) ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरों के साथ एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, मेरा छोटा भाई अब सानिया का हो गया है. ईश्वर आप दोनों पर अनगिनत आशीर्वाद, खुशियों की बौछार करें. आपकी हर दिली मुराद पूरी हो और हाँ, आप दोनों को ज़िंदगी भर बुरी नज़र से बचाकर रखे. मैं आप दोनों से बहुत-बहुत प्यार करती हूं. यह मेरी ज़िंदगी का सबसे खुशी भरा दिन है.
अर्जुन और सानिया ने 5 मार्च को लिए फेरे

अर्जुन और सानिया की शादी अगस्त 2025 में हुई थी. दोनों के नए सफर की शुरूआत के लिए कई महीनों पहले से ही जश्न शुरू हो गया था. हालांकि, अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी के प्री-वेडिंग समारोह अंबानी परिवार के फॉर्म हाउस जामनगर में आयोजित हुआ. इस भव्य आयोजन में तेंदुलकर परिवार के करीबी और खास मित्र ही शामिल हुए थे.
इसके बाद सानिया और अर्जुन की शादी
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर