LIVE पैनल में दमाद शादाब खान के लिए मोहम्मद हफीज से भिड़े सकलैन मुश्ताक, दोनों की तीखी बहस का VIDEO वायरल

Published - 25 Feb 2026, 01:19 PM | Updated - 25 Feb 2026, 01:23 PM

Shadab Khan

पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों मैदान से ज्यादा मैदान के बाहर की बहस चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में एक टीवी शो के दौरान पाकिस्तान के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, सकलैन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज, आपस में भिड़ गए। इस तीखी बहस का मुख्य कारण पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) थे, जो रिश्ते में सकलैन मुश्ताक के दामाद भी हैं। हफीज द्वारा शादाब के प्रदर्शन पर उठाए गए सवालों ने सकलैन को इतना नाराज कर दिया कि लाइव शो में दोनों के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली।

मोहम्मद हफीज ने Shadab Khan की फॉर्म पर उठाए सवाल

Hafeez And Mushtaq

बहस की शुरुआत तब हुई जब पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान टीम के संतुलन और खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर बात करना शुरू किया। हफीज ने सीधे तौर पर शादाब खान (Shadab Khan) की गेंदबाजी और टीम में उनकी भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए।

हफीज का मानना था कि शादाब पिछले कुछ समय से विकेट लेने में संघर्ष कर रहे हैं और उनकी इकॉनमी रेट भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हफीज ने यहाँ तक कह दिया कि टीम में खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए न कि उनके कद या पिछले रिकॉर्ड के आधार पर।

आपको बता दें मौहम्मद हफीज पाकिस्तान के लिए लंबे समय तक ऑलराउंडर की भूमिका निभाए है। बतौर ऑलराउंडर उन्होंने पाकिस्तान के लिए कई यादगार पारी खेली है।

सकलैन मुश्ताक ने किया Shadab Khan का बचाव

जैसे ही हफीज ने शादाब की आलोचना की, टीम के पूर्व हेड कोच और शादाब के ससुर सकलैन मुश्ताक बचाव में उतर आए। सकलैन ने हफीज की बातों को सिरे से नकारते हुए कहा कि शादाब खान (Shadab Khan) एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और उनकी काबिलियत पर शक करना गलत है।

सकलैन का मानना था कि एक ऑलराउंडर के तौर पर शादाब खान टीम को जो मजबूती देते हैं, वह कोई और नहीं दे सकता। बहस तब और गर्म हो गई जब सकलैन ने हफीज को बीच में टोकते हुए कहा कि आंकड़ों को देखने का नजरिया अलग हो सकता है और शादाब ने पाकिस्तान को कई मैच जिताए हैं।

आपको बता दें शादाब खान इस साल हो रही टी20 विश्व कप 2026 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, हालांकि शादाब खान एक अच्छे ऑलराउंडर हैं लेकिन बतौर गेंदबाज उनका प्रदर्शन टीम में ज्यादा प्रभावी होना चाहिए, यहीं बात मौहम्मद हाफीज कह रहे थे।

अंतिम मैच जीतकर पाकिस्तान कर जायेगा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, पड़ोसियों को नेट रन-रेट की भी नहीं जरूरत

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लाइव पैनल में हुई इस भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। क्रिकेट फैंस इस वीडियो को लेकर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि हफीज ने बिल्कुल सही मुद्दे उठाए हैं और शादाब खान (Shadab Khan) को वाकई अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है।

वहीं, दूसरी ओर सकलैन मुश्ताक के समर्थकों का कहना है कि पूर्व खिलाड़ियों को लाइव शो पर इस तरह निजी हमला नहीं करना चाहिए। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर पाकिस्तानी क्रिकेट गलियारों में पर्ची और रिश्तेदारी के पुराने विवादों को हवा दे दी है।

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर टीवी स्क्रीन पर आपस में भिड़े हों, लेकिन सकलैन और हफीज जैसे शांत स्वभाव वाले दिग्गजों के बीच की यह तकरार फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली है। अब देखना यह है कि शादाब खान (Shadab Khan) अपने प्रदर्शन से इन आलोचकों को कैसे जवाब देते हैं।

22 साल बाद अंपायर स्टीव बकनर ने कबूला सच, बोले 'हाँ मैंने सचिन को चीटिंग से OUT दिया....'

Tagged:

Pakistan Cricket Team shadab khan Mohammad Hafeez Saqlain Mushtaq
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

4 साल बाद

6 बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com