संजू सैमसन के पिछली 15 पारियों के स्कोर आए सामने, सभी में बुरी तरह फ्लॉप, 24,1,6,10....
Published - 29 Jan 2026, 01:24 PM | Updated - 30 Jan 2026, 01:00 PM
भारतीय टीम में जब टी20 क्रिकेट की बात होती है तो संजू सैमसन (Sanju Samson) का नाम जरूर आता है। मौजूदा दौर में ओपनिंग का जिम्मा संभालने वाले संजू पिछले कुछ समय से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर हमेशा चर्चा रहता था कि इस खिलाड़ी को ज्यादा मौका नहीं मिलता इसलिए ये प्रेशर में खेलता है। टीम इंडिया के हेड कोच ने इस बात को नकार दिया और संजू सैमसन को लगातार मौका दिया। आए जानते है उनके पिछले 15 परियों की स्कोर।
Sanju Samson की पिछली 15 इनिंग्स
बात अगर पिछले 15 परियों की करें तो संजू (Sanju Samson) ने 20 गेंदों में 26, 7 गेंदों में 5 रन, 6 गेंद में 3 रन, 3 गेंदों में 1 रन, 7 गेंदों में 16 रन, 45 गेंदों में 56 रन, 17 गेंदों में 13 रन, 23 गेंदों में 39 रन, 21 में 24, 4 गेंदों में 2 रन, 22 गेंदों में 37 रन, 7 गेंद में 10 रन, पांच गेंद में 6 रन, एक गेंद में जीरो यानी गोल्डन डक, 15 गेंदों में 24 रन।
ये उनका पिछले 15 इनिंग्स का इतिहास रहा है। कुल मिलकर 15 पारियों में 262 रन बनाए हैं। अगर लगातार यही आंकड़ा रहा तो वो दिन दूर नहीं होंगे जब टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी।
31 साल के इस खिलाड़ी को अपने हुनर को टी20 विश्व कप 2026 में और न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में दिखाना होगा और खुद को साबित करना होगा। दिग्गजों के बीच बात चलने लगी है कि इन्हें रिप्लेस किया जा सकता है।
Sanju Samson के नाम तीन शतक
केरला का ये खिलाड़ी जो संजू विश्वनाथ सैमसन (Sanju Samson) के नाम से जाना जाता है मौजूदा दौर में भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाजी का मोर्चा संभाले हुए हैं। संजू सैमसन (Sanju Samson) अंक गणित में तो आगे हैं लेकिन उसे मैदान पर लागू करने में असफल हैं।
ये खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम से ज्यादा आईपीएल फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के माध्यम से नाम कमाए हैं। संजू ने अपने पहले आठ सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए 3000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। बात करे टी 20 इंटरनेशनल की तो 56 मुकाबलों में 1072 रन इनके नाम दर्ज है। 24.36 के औसत से संजू सैमसन ने अब तक तीन शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं।
इस दौरान संजू 87 चौका और 60 छक्का लगा चुके हैं। अबतक 48 इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए चार बार नॉटआउट रहे। आगामी विश्वकप में इनके कंधों पर ओपनिंग करने की जिम्मेदारी है और अभिषेक शर्मा के साथ ताल में ताल मिलाते दिखेंगे।
किन खिलाड़ियों के साथ IPL में खेलना चाहते हैं आप? सरफराज खान ने बताए 3 बड़े नाम
टी20 विश्व कप 2026 से पहले संजू फ्लॉप
भारतीय टीम का टी20 विश्व कप 2026 में ओपनिंग का जिम्मा संभालने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) फिलहाल खराब फॉर्म में नजर आ रहे हैं। मौजूदा वक्त में न्यूजीलैंड से चल रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीन मुकाबलों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है जबकि चौथे में 24 रन बनाकर वापसी करने की कोशिश की।
हालांकि वह टीम में बतौर पावर हीटर शामिल हैं और फिलहाल जिस तरह का माहौल भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में है उस हिसाब से संजू सैमसन को कभी भी टी20 विश्व कप 2026 के प्लेइंग 11 से ड्रॉप किया जा सकता है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार इनिंग्स में मात्र 40 रन बनाए जो मौजूदा वक्त में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर खराब छाप छोड़ रहा है।
जिस तरह से भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन खेल रहे हैं उस मुकाबले इनकी बल्लेबाजी फीकी पड़ रही है। संभावना है कि ओपनिंग में संजू को ईशान किशन रिप्लेस कर सकते हैं।
किन खिलाड़ियों के साथ IPL में खेलना चाहते हैं आप? सरफराज खान ने बताए 3 बड़े नाम
View this post on Instagram
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर